क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी तय, जल्दी ही की जा सकती है इसकी घोषणा
Cricket in Olympics: लम्बे समय से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की मांग की जा रही है जो अब पूरी होने की तरफ बढ़ रही है। साल 2028 में लॉस एंजिल्स में ओलंपिक खेल होंगे। इन खेलों में क्रिकेट को शामिल करने की घोषणा जल्दी ही हो सकती है। कुछ अन्य खेल भी ओलंपिक में शामिल होंगे।
मुंबई में 15 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 141वें सेशन में क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का ऐलान किया जा सकता है। लैक्रूज और स्कॉश को भी शामिल किया जा सकता है। गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार फुटबॉल और बेसबॉल को भी शामिल किया जा सकता है।

ओलंपिक में क्रिकेट का आयोजन अब से 123 साल पहले किया गया था। साल 1900 के पेरिस ओलंपिक खेलों में क्रिकेट शामिल था। गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए इंग्लैंड और फ्रांस के बीच मुकाबला खेला गया था। काफी समय से क्रिकेट की वापसी के प्रयास चल रहे थे, आईसीसी ने पूरा जोर लगाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रॉडकास्ट अधिकारों में भी भारी उछाल देखने को मिल सकता है।
लॉस एंजिल्स आयोजन समिति ने ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की सिफारिश की है और इसे लेकर आईसीसी ने भी ख़ुशी जाहिर की है। आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा है कि 2 वर्षों की लम्बी प्रक्रिया के बाद खेलों में क्रिकेट को भी खेलों की सूची में शामिल किया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए ओलंपिक समिति के पास भेजा गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में चीन में समाप्त हुए एशियाई खेलों में ओलंपिक को शामिल किया गया था। पुरुष और महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक भारत को मिला था। दोनों ही पदकों को भारत ने अपनी झोली में डाल लिया था। इसके अलावा बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भी महिला क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। अब सबसे बड़े मंच ओलंपिक में क्रिकेट के आने से माहौल अलग ही बन जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications