Love Story: अपनी पड़ोसन पर दिल हार बैठे थे पीयूष चावला, दो साल तक किया डेट, फिर प्रेम कहानी को दिया ये अंजाम
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 67वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार स्पिनर पीयूष चावला ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। स्पिनर ने इस मुकाबले में 3 विकेट चटकाए, लेकिन उनकी ये घातक गेंदबाजी टीम को जीत नहीं दिला सकी। मैच में सुपर जायंट्स ने 18 रनों से जीत दर्ज की। इस आर्टिकल में हम चावला की प्रेम कहानी की बात करेंगे।
दिलचस्प रही है चावला की पर्सनल लाइफ
दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर पीयूष चावला की पर्सनल लाइफ काफी दिलचस्प रही है। चावला बचपन से ही अनुभूति चौधरी के अच्छे दोस्त रहे हैं। अनुभूति कोई और नहीं बल्कि चावला की पड़ोसी हैं, दोनों के घर भी आस-पास ही थे। ऐसे में दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था। दूसरी ओर चावला और अनुभूति की दोस्त धीरे-धीरे गहरी होने लगी।

चावला ने अनुभूति चौधरी के लिए बोला झूठ
एक शो पर चावला ने कहा था कि, 'अनुभूति शादी से पहले दिल्ली में रहती थीं, जिसके कारण मुरादाबाद में दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हो पाती थी। चावला ने इसका एक उपाय निकाला और अपने पापा से झूठकर बोलकर दिल्ली में एक घर लिया। चावला ने कहा कि, 'मैंने पापा से ये कहकर दिल्ली शिफ्ट होने की बात की थी कि मुझे मुरादाबाद से दिल्ली प्रैक्टिस के लिए आने जाने में बहुत समय लगता है।'
दो साल तक डेट करने के बाद की सगाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की उम्र के साथ उनका एक दूसरे के प्रति प्यार भी बढ़ने लगा। पीयूष ने 2 साल तक अनुभूति को डेट करने के बाद जुलाई 2013 में सगाई की। इसके बाद 29 नवंबर 2013 को चावला ने अनुभूति चौधरी के साथ शादी के बंधन में बधने का फैसला लिया। दोनों की शादी बड़े ही धूम-धाम से हुई।
पीयूष और अनुभूति ने ये शादी उत्तर प्रदेश टीम के साथियों सहित करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में शादी की। पीयूष के पिता प्रमोद कुमार चावला ने एक मीडिया से बातचीत में कहा था कि, 'मेरा बेटा और अनुभूति पिछले कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। अनुभूति बहुत परिचित हैं और यह रिश्ता अब दोस्ती से जीवनसाथी में बदल गया है।'
ये भी पढ़ें- IPL 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या, BCCI ने लिए बड़ा एक्शन, लगाया भारी जुर्माना
शादी में शामिल हुए थे ये क्रिकेटर
इस शादी में पीयूष की यूपी टीम के साथी तेज गेंदबाज इरफान पठान, भुवनेश्वर कुमार और ज्ञानेंद्र पांडे समेत अन्य लोग शामिल हुए। शादी के कुछ ही साल बाद पीयूष और अनुभूति के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने अद्विक रखा। चावला अक्सर अपने बेटे के साथ सोशळ मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications