UAE vs NZ: पैसे का चक्कर बाबू भैया! न्यूजीलैंड की शर्मनाक हार पर फैंस ने लिए मजे
United Arab Emirates vs New Zealand, 2nd T20I: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार 19 अगस्त रात को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार यूएई ने जीत हासिल कर सभी को हैरान कर दिया। मजबूत न्यूजीलैंड की टीम को 7 विकेट से हराकर यूएई की टीम ने क्रिकेट में इतिहास रचने का कारनामा किया।
16 ओवरों के अंदर मिली जीत: यूएई ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 142 रन ही बना सकी। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम ने पहला विकेट जल्दी गंवा दिया। लेकिन इसके बाद कप्तान मोहम्मद वसीम और वृतिया अरविंद ने शानदार पारी खेली। वसीम ने 29 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 55 रनों की पारी खेली।

सोशल मीडिया पर फैंस ले रहे मजे: कप्तान टिम साउदी, मिचेल सेंटनर और काइल जेमीसन जैसे दिग्गज गेंदबाज यूएई की टीम को रोकने में नाकाम रही और यूएई ने सात विकेट से आसानी के साथ मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ सीरीज अब एक-एक की बराबरी पर आ गई है। न्यूजीलैंड की हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कीवी खिलड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों को हराने वाली न्यूजीलैंड की टीम दुबई जैसी छोटी टीम से हारकर अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया।
यूएई की प्लेइंग इलेवन: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), वृत्य अरविंद, आसिफ खान, अंश टंडन, बासिल हमीद, अली नसीर, अयान अफजल खान, मोहम्मद फराजुद्दीन, मुहम्मद जवादुल्लाह, जहूर खान।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: चाड बोवेस, टिम सीफर्ट, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, टिम साउदी (कप्तान), बेन लिस्टर।












Click it and Unblock the Notifications