CricHeroes बना JTTC का ऑफिशियल स्टैट्स पार्टनर, 2026 में शुरू होगा क्रिकेट का नया युग
Test Twenty debut in 2026: क्रिकेट की दुनिया एक बार फिर बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ी है। टेस्ट ट्वेंटी क्रिकेट का क्रांतिकारी फॉर्मेट कहा जा रहा है। टेस्ट ट्वेंटी अब दुनिया के सबसे बड़े ग्रासरूट क्रिकेट प्लेटफॉर्म CricHeroes के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी में जुड़ गया है। यह साझेदारी आने वाले जूनियर टेस्ट ट्वेंटी चैम्पियनशिप (JTTC) के लिए की गई है, जो 2026 में पहली बार वैश्विक स्तर पर आयोजित होने जा रही है।
अनोखा है टेस्ट ट्वेंटी का नया फॉर्मेट (Test Twenty debut in 2026)
टेस्ट ट्वेंटी का यह नया फॉर्मेट बेहद अनोखा है। इसे क्रिकेट के दूरदर्शी गौरव बहिर्वानी ने तैयार किया है। पारंपरिक टेस्ट और टी20 क्रिकेट से अलग, यह फॉर्मेट 80 ओवर में चार पारियों वाला मुकाबला प्रस्तुत करता है। हर टीम को 20-20 ओवर की दो पारियां मिलती हैं, यानी एक ही दिन दोनों टीमें दो बार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करती हैं। इसमें टेस्ट क्रिकेट की रणनीति और टी20 की तेज़ रफ्तार को एक साथ मिलाया गया है, जिससे यह फॉर्मेट युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद रोमांचक और परफेक्ट माना जा रहा है।

डिविलियर्स, हेडन और हरभजन ने किया सपोर्ट
टेस्ट ट्वेंटी को एबी डिविलियर्स, मैथ्यू हेडन, सर क्लाइव लॉयड और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों का समर्थन भी मिल रहा है। इनके साथ जुड़ने से यह प्रोजेक्ट और ज्यादा विश्वसनीय और ग्लोबल लेवल पर प्रभावशाली हो गया है। JTTC में छह फ्रैंचाइजी शामिल होंगी, तीन भारत से और तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर से। यह टूर्नामेंट खास कर 13 से 19 साल के खिलाड़ियों के लिए बनाया गया है, ताकि युवा टैलेंट को सही दिशा और प्लैटफॉर्म मिल सके।
2.5 करोड़ युवा क्रिकेटर उतरेंगे मैदान में
हर साल लगभग 2.5 करोड़ युवा क्रिकेटर मैदान में उतरते हैं, और टेस्ट ट्वेंटी का लक्ष्य है कि यह पूरी दुनिया का सबसे बड़ा युवा क्रिकेट पाथवे बने कुछ वैसा ही जैसे अमेरिका में NCAA युवा एथलीट्स के लिए है। CricHeroes भारत और दुनिया भर में ग्रासरूट क्रिकेट का सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है, अब JTTC का ऑफिशियल स्टैट्स पार्टनर बन गया है। CricHeroes लाइव स्कोरिंग, ट्रायल डेटा, क्षेत्रीय और वैश्विक कॉम्बाइंस और पूरे टूर्नामेंट में तकनीकी सहायता देगा।
इसके साथ ही यह प्लेटफॉर्म डिजिटल प्लेयर प्रोफाइल, प्रदर्शन डैशबोर्ड और लॉन्ग-टर्म स्टैट्स ट्रैकिंग भी उपलब्ध कराएगा, जिससे खिलाड़ियों का डेटा बिलकुल पारदर्शी और व्यवस्थित रहेगा। टेस्ट ट्वेंटी के संस्थापक गौरव बहिर्वानी कहते हैं कि प्रतिभा की खोज में डेटा ही सबसे बड़ा हथियार है। CricHeroes हर खिलाड़ी को पहचान देने का काम कर रहा है। CricHeroes के संस्थापक अभिषेक देसाई का कहना है कि JTTC हमारे मिशन का हिस्सा है। हम ग्रासरूट क्रिकेट को दुनिया में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications