दुलिप समरवीरा पर 20 साल के लिए लगा बैन,ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने इस गलती की दी बड़ी सजा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर दुलिप समरवीरा के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। समरवीरा को आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन करने के कारण 20 साल के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया या राज्य या क्षेत्रीय संघ (किसी भी W/BBL टीम सहित) में कोई भी पद संभालने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

अनुचित व्यवहार और आचार संहिता के उल्लंघन की मिली सजा
आचरण आयोग ने पाया कि समरवीरा ने अनुचित व्यवहार किया, जो CA की आचार संहिता की धारा 2.23 का उल्लंघन करता है। अनुचित आचरण के आरोप तब लगे जब समरवीरा क्रिकेट विक्टोरिया (CV) में मुख्य कोच के पद पर कार्यरत थे, इस पद से उन्होंने इस साल मई में केवल दो सप्ताह सेवा देने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

Dulip Samaraweera

क्रिकेट विक्टोरिया के सीईओ ने क्या कहा?
क्रिकेट विक्टोरिया के सीईओ निक कमिंस ने समरवीरा के इस्तीफे के समय कहा था कि, 'भर्ती प्रक्रिया के दौरान दुलिप ने अपनी सहायता टीम में एक विशिष्ट कोचिंग नियुक्ति करने की इच्छा व्यक्त की थी। हमारी आंतरिक नीतियों के कारण वह नियुक्ति संभव नहीं हो सकी। आगे की बातचीत के बाद दुलिप ने फैसला किया कि वह इस भूमिका में नहीं रहना चाहेंगे।'

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी दिया बयान
गुरुवार को एक विज्ञप्ति में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगे कहा कि, 'सीए इंटीग्रिटी विभाग इंटीग्रिटी कोड और नीतियों के तहत उसके पास लाई गई शिकायतों की जांच करता है जो राज्य और क्षेत्रीय संघों पर भी लागू होती हैं। आचरण आयोग सीए इंटीग्रिटी द्वारा उसे भेजे गए मामलों की सुनवाई करता है।'

ये भी पढ़िए- IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के इन विवादों ने खूब मचाया बवाल, जानें कब-कब हुई तकरार

समरवीरा का क्रिकेट करियर
आगे कहा गया कि, 'सीए और सीवी सभी खिलाड़ियों और कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और दुर्व्यवहार के शिकार लोगों का कल्याण सर्वोपरि है।' समरवीरा ने 1993 से 1995 तक के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सात टेस्ट और पांच टी20 मैच खेले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+