काउंटी में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज को एंडरसन ने बताया पक्का लीजेंड, बोले- मैं उससे सीखता हूं

नई दिल्ली, 11 मई: इंग्लैंड के महानतम तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की काफी तारीफ की है। उन्होंने हसन को असली लीजेंड भी कहा है। हालांकि यह बात लोग जेम्स एंडरसन के लिए बोलते हैं लेकिन काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन वन में लंकाशायर के लिए जबरदस्त प्रदर्शन के लिए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली की तारीफ हो रही है। जेम्स एंडरसन ने इस प्रदर्शन की सराहना की है। 27 वर्षीय पाकिस्तानी तेज गेंदबाज आठ पारियों में 24 विकेट ले चुके हैं। एंडरसन ने कहा कि हसन शानदार रहे हैं और वह इतने अनुभवी होने के बावजूद अब भी इस पाकिस्तान के तेज गेंदबाज से सीख रहे हैं।

County Championship Division One: James Anderson says he is learning a lot from Pakistan pacer Hasan Ali

हसन को इस सीजन के लिए लंकाशायर द्वारा शामिल किया गया था और वह काउंटी चैम्पियनशिप 2022 में भाग लेने वाले नौवें पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए थे। उनका प्रदर्शन उनके साथ-साथ उनकी टीम के लिए भी फायदेमंद रहा है। लंकाशायर क्रिकेट ने हसन को काउंटी चैंपियनशिप में उनके विकेटों के लिए अप्रैल के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के रूप में चुना था।

एंडरसन ने बीबीसी रेडियो 5 लाइव को बताया, "हसन अली एक महान व्यक्ति और गेंदबाज हैं। वह काफी तेज है और वह हर गेंद पर सबकुछ झोंक देते हैं। वह लंकाशायर के लिए शानदार रहे हैं। उन्हें अप्रैल में लंकाशायर के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ मिला और उनके पास स्किल है। उनके साथ गेंदबाजी बहुत अच्छी रही। आप उन लोगों से बहुत कुछ सीख सकते हैं जिनके साथ आप पहले नहीं खेले हैं। जब आप देखते हैं कि वे कैसे काम करते हैं और उनके द्वारा की जाने वाली अलग-अलग चीजों को देखते हैं। हालांकि वह मुझसे भी बहुत सारे सवाल पूछ रहे हैं कि मैं क्या करता हूं, (लेकिन) मैं भी उन्हें देख रहा हूं और उनसे कुछ चीजें सीखी हैं।"

hasan ali

उन्होंने कहा, 'उन्हें सिर्फ क्रिकेट और गेंदबाजी पसंद है। जब आप किसी विदेशी खिलाड़ी को साइन करते हैं, तो कभी-कभी आप पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं होते हैं कि वे परिस्थितियों के लिए आ रहे हैं या पैसे के लिए। लेकिन हसन सचमुच क्रिकेट से प्यार करते हैं, वह दिन भर गेंदबाजी करेंगे, वह कभी कप्तान को ना नहीं कहेंगे कि मैं थका हुआ महसूस कर रहा हूं या मुझे आराम की जरूरत है।"

पिछले महीने, ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ खेलते हुए, अली ने जेम्स ब्रेसी को गेंदबाजी करते हुए अपनी तेज गति से मिडिल स्टंप को तोड़ा था। यह तेज गेंदबाज अपने विकेटों का जश्न अनोखे अंदाज में मनाता है और एंडरसन ने कहा कि वह इससे चकित हैं।

जिमी ने कहा, "मुझे उनका जश्न पसंद है, हैरानी की बात है कि वह गेंदबाजी पर इतना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और अचानक फिर एक विकेट मिलते हैं सीधे रूटीन (जश्न के) में आ जाते हैं। वह अपने पैर को घुटनों पर मोड़ते से हैं, उनके हाथ भी लगभग जमीन को छू से जाते हैं और फिर वह अपने हाथों को जल्दी से फिर खींच लेते हैं, मैं वास्तव में इसका वर्णन नहीं कर सकता। जब भी उन्होंने काउंटी क्रिकेट में बड़ी भीड़ के सामने ऐसा किया है, भीड़ ने काफी जोर से है 'हू, ही, हू,' किया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+