भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच को लेकर कांग्रेस का कड़ा रुख, BCCI को पत्र लिखकर कही तीखी बातें

Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होने वाले मैच को लेकर हर तरफ विरोध देखने को मिल रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सत्तारूढ़ दल के विपक्षी दलों ने भी आवाज उठाई है और अब कांग्रेस का भी नाम इसमें जुड़ गया है।

कांग्रेस की तरफ से मैच का विरोध करते हुए बीसीसीआई को एक लेटर लिखा गया है। इसमें राष्ट्र हित को प्राथमिकता देते हुए मुकाबले से हटने का आग्रह किया गया है। कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई ने बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया को पत्र लिखा गया है।

asia cup

गौरव गोगोई लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता हैं, उनके अनुसार पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से भारत को इनकार करना चाहिए। गोरव गोगोई ने हॉकी एशिया कप का उदाहरण भी दिया, जिसमें पाकिस्तान ने खेलने से मना किया है। पाक टीम ने भारत में आने से मना कर दिया है।

गोगोई ने लिखा कि हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से लोगों को ख़ुशी मिलती है लेकिन इस बार एशिया कप में भारत को राष्ट्रीय हित सबसे पहले रखते हुए पाक के साथ मैच खेलने से परहेज करना चाहिए। राष्ट को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा पर तनाव और सशस्त्र बलों के बलिदान से सभी अवगत हैं, ऐसे में द्विपक्षीय क्रिकेट देश हित के खिताफ है। हालांकि भारत द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेल रहा है, एशिया कप बहुदेशीय टूर्नामेंट है।

उन्होंने लिखा कि पाक के साथ क्रिकेट खेलने से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए दृढ़ता से खड़े लोगों की भावनाओं को कमजोर करेगा। बीसीसीआई को ऐसा रुख अपनाना चाहिए, जो राष्ट्रहित के लिए हो। कांग्रेस से पहले शिवसेना उद्धव ग्रुप से प्रियंका चतुर्वेदी इस मैच को लेकर सरकार को हर दिन कुछ न कुछ कहती हैं और मांग करती हैं कि मुकाबला नहीं हो।

फ़िलहाल बीसीसीआई ने इस पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि खेल पॉलिसी में भारत सरकार ने साफ़ कहा है कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मैच नहीं होंगे लेकिन मल्टीनेशनल इवेंट्स में मैच हो सकते हैं। देखना होगा कि बोर्ड और सरकार का अगला कदम क्या होगा। सोशल मीडिया पर प्लेयर्स से भी मांग की जा रही है कि इनको कदम पीछे खींच लेने चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+