'फाइनल देखने आओ इंडिया,' विजय माल्या को भारी पड़ा एक ट्वीट, यूजर्स ने खोल दिया भगोड़े का पुराना रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की शानदार जीत पर जैसे ही भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने ट्वीट करके बधाई दी, वैसे ही ट्विटर (X) पर ट्रोल आर्मी ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। मैच तो लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ था, लेकिन सोशल मीडिया पर असली मुकाबला माल्या बनाम जनता के बीच छिड़ गया!
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ शानदार 6 विकेट से जीत के बाद टीम ने IPL 2025 के क्वालिफायर 1 में एंट्री मार ली। इस मौके पर RCB के कभी मालिक रहे और अब लंदन में रहने वाले कारोबारी विजय माल्या ने ट्विटर (अब X) पर पोस्ट कर टीम को बधाई दी।

क्या बोले माल्या?
माल्या ने लिखा कि, आरसीबी (RCB) को आज रात एलएसजी (LSG) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने और आईपीएल में सबसे ज्यादा Away wins (बाहर के मैदान पर जीत) का रिकॉर्ड बनाने पर ढेरों बधाई! उम्मीद है कि टीम की ये जबरदस्त फॉर्म और अहम खिलाड़ियों की वापसी उन्हें और मजबूत बनाएगी। साथ ही आरसीबी इस बार आईपीएल ट्रॉफी की ओर मज़बूती से कदम बढ़ाएगी।
माल्या के खिलाफ यूजर्स ने संभाला मोर्चा
RCB के फैंस ने भले जीत का जश्न मनाया हो, लेकिन ट्विटर पर जनता ने माल्या के ट्वीट को देखते ही उन्हीं के पुराने पन्ने खोल दिए। जवाब में आए ढेरों कमेंट्स ने उन्हें फिर से याद दिलाया कि वो भारत से 'अचानक' लंदन कैसे पहुंच गए थे।
एक यूजर ने लिखा, 'फाइनल देखने आओ इंडिया, तो दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'कृपया भारत में प्लेऑफ देखने आएं,' एक अन्य ने लिखा, 'कब वापस आ रहे हो यार?' एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि, सर, लोन भी चुका दो अब!' कुछ यूज़र्स ने तो IPL फाइनल में उनके लिए 'स्पेशल सीट' तक ऑफर कर डाली, बशर्ते वो भारत लौट आएं।
क्या है मामला? क्यों माल्या हो जाते हैं ट्रोल
विजय माल्या फिलहाल लंदन में हैं और भारत सरकार उन्हें वापस लाने की कोशिश कर रही है। उन पर बैंकों से लिए गए करीब 9,000 करोड़ रुपये के कर्ज न चुकाने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और CBI की जांच उनके खिलाफ चल रही है।
आईपीएल 2025 प्लेऑफ शेड्यूल
- क्वालीफायर-1, 29 मई: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- मुल्लांपुर
- एलिमिनेटर, 30 मई: गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस - मुल्लांपुर
- क्वालीफायर 2, 1 जून: क्वालीफायर 1 हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर विजेता- अहमदाबाद
- फाइनल, 3 जून: क्वालीफायर 1 विजेता बनाम क्वालीफायर 2 विजेता- अहमदाबाद












Click it and Unblock the Notifications