PAK vs SL Weather: पाकिस्तान-श्रीलंका मैच पर मंडराया बारिश का खतरा, जानें कोलंबो का लेटेस्ट वेदर अपडेट
Pakistan vs Sri Lanka: एशिया कप 2023 के सुपर 4 राउंड के 5वें मैच में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। पिछले मुकाबलों की तरह आज भी मैच के दौरान बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
दरअसल, एशिया कप 2023 में अब तक कोलंबो में हर मैच बारिश से प्रभावित हुआ है। भारत-पाक के सुपर फोर मुकाबले में भी बारिश ने जमकर बाधा डाली, लेकिन रिजर्व डे होने के कारण दूसरे दिन टीम इंडिया की बड़ी जीत के साथ मैच समाप्त हो गया। हालांकि, पाक बनाम श्रीलंका के मुकाबले में 'रिजर्व डे' का कोई प्रावधान नहीं है, जिसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ सकता है।

एक्यूवेदर (Accuweather) के अनुसार, पाक बनाम श्रीलंका के मैच के दौरान बारिश की संभावना अधिक है। कोलंबो में सुबह 9 बजे (स्थानीय समय) से दोपहर 2 बजे तक और फिर शाम 5 बजे और रात 8 बजे तूफान आने का पूर्वानुमान है। यहां लगभग 96 प्रतिशत बादल छाए रहने से पूरे दिन बारिश की संभावना बनी रहेगी।
सुबह और दोपहर के दौरान बारिश की सबसे ज्यादा संभावना का मतलब है कि मैच की शुरुआत देरी से हो सकती है। शाम के समय बारिश की संभावना है और रात 8 बजे के बाद फिर से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। प्रेमदासा में पिछले पांच दिनों से रुक- रुककर हो रही बारिश के कारण ग्राउंडस्टाफ को परिस्थितियों को क्रिकेट के लिए उपयुक्त बनाने के लिए काफी समय की आवश्यकता होगी।
क्या होगा अगर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच रद्द हो गया?
दरअसल, कोई रिजर्व डे नहीं होने के कारण, यदि पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा। इसके बाद दोनों टीमों के तीन-तीन अंक हो जाएंगे। लेकिन श्रीलंका अपने अधिक नेट के कारण फाइनल में पहुंच जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications