RCB के IPL 2023 से बाहर होने पर दुख में डूबे क्रिस गेल, Video में दिखा बुरा हाल
IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की है, वीडियो में उन्हें आरसीबी के लिए उदास होते हुए देखा जा सकता है।

IPL 2023: आईपीएल 2023 में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया। जीटी के हाथों मिली करारी हार ने आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने के सपने को चकनाचूर कर दिया। इस हार ने न सिर्फ फैंस का दिल तोड़ा है, बल्कि आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल के दुखों का भी ठिकाना नहीं रहा है।
आरसीबी की हार से बहुत उदास हैं क्रिस गेल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की है। वीडियो में गेल को विराट कोहली एंड कंपनी के प्लेऑफ से बाहर पर दुख मनाते हुए देखा जा सकता है, जिसके बैकग्राउंड में 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' फिल्म के गाने को सुना जा सकता है।
2011 से 2017 तक आरसीबी के लिए खेल चुके हैं क्रिस गेल
दरअसल, गेल को दुख हो भी क्यों नहीं, आखिर उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ एक लंबा वक्त जो बिताया है। गेल ने आईपीएल में 142 मैच खेले और लगभग 40 के औसत और लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 4965 रन बनाए। उनके नाम आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक रन (नाबाद 175) बनाने का रिकॉर्ड आज भी कायम है। वह 2011 से 2017 तक आरसीबी के लिए खेले।
शुभमन गिल ने कोहली की मेहनत पर फेरा पानी
आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मैच में शुभमन गिल के शानदार शतक ने कोहली की मेहनत पर पानी फेर दिया। इसके साथ ही टाइटंस ने छह विकेट की जीत के साथ आरसीबी को आईपीएल से बाहर कर दिया, जिससे रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को टीम में शामिल होने का मौका मिला। इस मुकाबले भारत के पूर्व कप्तान कोहली की तरह गिल का भी यह लगातार दूसरा शतक था।












Click it and Unblock the Notifications