क्रिस गेल हैं IPL के हीरो, पिछले 9 साल से नहीं टूटा ये धांसू रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है। ऐसे में आईपीएल की चर्चा जोर पकड़ रही है। आईपीएल के कई रिकॉर्ड्स की भी इस समय चर्चा हो रही है। इस बीच क्रिस गेल समेत कुछ दिग्गज आईपीएल के 15 सीजन में खेलते नजर नहीं आएंगे। गेल ने इस साल नीलामी में हिस्सा नहीं लिया। लेकिन फिर भी गेल ने अब तक आईपीएल में कई शानदार रिकाॅर्ड बनाए हैं। उन्हीं में से एक ऐसा रिकाॅर्ड भी है जो उन्होंने 9 साल पहले जो रिकॉर्ड बनाया था और वह आज भी बरकरार है।

नाै साल पहले बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 23 अप्रैल, 2013 को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलचे हुए गेल का कहर देखने को मिला था। गेल ने सिर्फ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन की पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और 17 छक्के दर्ज रहे थे। इस मैच के दौरान गेल ने आईपीएल के कुछ रिकॉर्ड बनाए, जो आज भी बरकरार हैं। गेल ने महज 30 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया था जो टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक बन गया।
यह भी पढ़ें- 'डॉक्टर मेरी मां से कहते थे- सुनो, यह चल नहीं पाएगा', अख्तर को याद आए बुरे दिन
9 साल का नाबाद रिकॉर्ड
गेल ने नाबाद 175 रन की पारी में 17 छक्के लगाए। इसके बाद गेल के नाम आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड को आज भी कोई तोड़ नहीं पाया है। इस मामले में दूसरे स्थान पर ब्रेंडन मैकुलम हैं, जिन्होंने 18 अप्रैल, 2018 को अपने पहले आईपीएल मैच में 13 छक्के लगाए थे। गेल ने भी 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 13 छक्के लगाए थे। इसके अलावा गेल के नाम इस मैच के दौरान आईपीएल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है। उनका रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है और कोई भी उन तक नहीं पहुंच पाया है।
सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है
इसरे अलावा गेल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्कों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने आईपीएल में 142 मैचों में 357 छक्के लगाए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहने वाले एबी डिविलियर्स गेल से काफी पीछे हैं। डिविलियर्स ने 251 छक्के लगाए हैं। गेल ने अब तक 142 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 39.72 की औसत से 4965 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल हैं। उन्होंने 18 विकेट भी लिए हैं।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications