जो सचिन ना कर सके, वो Cheteshwar Pujara ने कर दिखाया… कप्तान बनते ही लॉर्ड्स में जड़ा शतक
भारतीय टेस्ट टीम के अनुभवी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का बल्ला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।
लंदन, 20 जुलाई: भारतीय टेस्ट टीम के अनुभवी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का बल्ला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। पुजारा फिलहाल काउंटी क्रिकेट में ससेक्स की ओर से खेल रहे हैं, जहां उन्होंने बीते दिन मंगलवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार शतकीय पारी खेली। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पुजारा सिर्फ 182 गेंदों पर 115 रन बनाकर नाबाद लौटे।
ये भी पढ़ें- Rishabh Pant पर चढ़ा मिर्जापुर का बुखार, मुन्ना भैया के अवतार में आए नजर; गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने लिए मजे

बतौर कप्तान जड़ा शतक
ससेक्स और मिडिलसेक्स के बीच काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन 2 का मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। मुकाबले के शुरू होने से ठीक पहले ससेक्स टीम के रेगुलर कैप्टन टॉम हैन्स के चोटिल होने के बाद पुजारा को टीम का अंतरिम कप्तान बनाया गया और उन्होंने काउंटी क्रिकेट में फिर से शतक मार दिया। पहले दिन अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का भी लगाया। ससेक्स की ओर से पुजारा का ये पांचवां और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 55वां शतक रहा।

सचिन भी नहीं सके ये कमाल
शतक बनाने के साथ ही चेतेश्वर पुजारा ने वो कर दिखाया, जो क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी नहीं कर सके थे। दरअसल, तेंदुलकर ने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर एक भी शतक नहीं जड़ा। उन्होंने इस मैदान पर कुल 5 टेस्ट खेले और 21.67 की औसत से कुल 195 रन बनाए। इस दौरान 9 पारियों में उनका सबसे बढ़िया स्कोर केवल 37 रन रहा।
अब भले ही पुजारा ने भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए इस मैदान पर शतक ने जड़ा हो, लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी लॉर्ड्स में शतक लगाना किसी बड़ी उपलब्धि से बिल्कुल भी कम नहीं है।
Pujara doing what he does best, scoring runs. 💯@cheteshwar1 👏 pic.twitter.com/NiKOkV6dct
— Sussex Cricket (@SussexCCC) July 19, 2022

ससेक्स के लिए 5वां शतक
ससेक्स की ओर से खेलते हुए इस काउंटी सीजन में चेतेश्वर का ये पांचवां शतक रहा। इससे पहले 4 शतक उन्होंने डिवीजन 1 के मुकाबलों में लगाए थे। काउंटी के मौजूदा सीजन में चेतेश्वर पुजारा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी है। 7 मैचों में वह लगभग 126 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 881 रन बना चुके हैं। 10 पारियों में उन्होंने 5 शतक लगाए हैं, जिसमें दो दोहर शतक भी शामिल है।

श्रीलंका सीरीज के लिए किया गया था ड्रॉप
इस साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसके लिए चेतेश्वर पुजारा को खराब फॉर्म के चलते टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद पुजारा ने पहले रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए अच्छा प्रदर्शन किया, फिर काउंटी में ससेक्स के लिए लगातार रनों की बारिश कर इंग्लैंड के खिलाफ रिशेड्यूल टेस्ट मैच के लिए टीम में फिर से जगह बनाई। टीम इंडिया में कमबैक करते हुए पुजारा ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली 13 और दूसरी पारी में 66 रन बनाए थे।

ससेक्स ने बनाए 300 से ज्यादा रन
पहले दिन का खेल खत्म होने तक ससेक्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 328 रन बना लिए हैं। कप्तान पुजारा के अलावा टॉम अलसोपो ने भी 135 रन भी बढ़िया पारी खेली। मिडिलसेक्स की ओर से टॉम हेल्म सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने में सफल रहे, जबकि इसी टीम का हिस्सा उमेश यादव (Umesh Yadav) ने 18 ओवर में बिना विकेट लिए 42 रन खर्च किए।












Click it and Unblock the Notifications