Pujara Century: भारतीय टीम से निकलते ही फ़ॉर्म में लौटे चेतेश्वर पुजारा, दिलीप ट्रॉफी में जड़ा शानदार शतक
Duleep Trophy 2023, Cheteshwar Pujara Century: भारतीय टीम के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी फॉर्म हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा का चयन नहीं किया गया था। पुजारा को टीम से बाहर किए जाने से कई गंभीर सवाल भी उठाए गए थे। कई दिग्गजों ने पुजारा को बाहर किए जाने के फैसले को गलत करार दिया था।
दिलीप ट्रॉफी में जड़ा शानदार शतक: 23 जून को भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा की गई थी। इस टीम में पुजारा नहीं थे। टेस्ट चयन के लगभग 14 दिनों के अंदर ही चेतेश्वर पुजारा ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक जड़कर चयनकर्ताओं को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। पुजारा ने घरेलू क्रिकेट में शतक लगाया है।

सेमीफाइनल में चला बल्ला: वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दिलीप ट्रॉफी 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दौरान दूसरी पारी में पुजारा के बल्ले से शतक निकला है। वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए पुजारा ने यह कमाल की पारी खेली है। पुजारा को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला था। लेकिन पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ही पारियों में नाकाम रहे थे।
आउट ऑफ फॉर्म नहीं पुजारा: एक मैच में खराब प्रदर्शन के आधार पर पुजारा को टीम से बाहर किया जाना फैसला सही नहीं था। पुजारा नंबर तीन पर भारत के लिए कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। पुजारा की बल्लेबाजी देखकर नहीं लगता कि वह आउट ऑफ फॉर्म हैं। पुजारा ने अपने बल्ले से मैदान के चारों ओर शॉट लगाने का काम किया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं मिला मौका: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मेच 12 जुलाई से खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में चेतेश्वर पुजारा को जगह नहीं दी गई है। पुजारा भारत की ओर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की पहली पारी में 14 रन और दूसरी पारी में महज 27 रन बनाकर आउट हो गए थे। जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications