चेतेश्वर पुजारा ने पाकिस्तान के इस घातक गेंदबाज की गेंद पर जड़ा शानदार छक्का, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम

नई दिल्ली, मई 08। भारतीय टेस्ट टीम में दूसरे राहुल द्रविड़ कहे जाने वाले टीम के स्टार प्लेयर चेतेश्वर पुजारा इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा वहां अपनी बल्लेबाजी से खूब वाहवाही लूट रहे हैं। शनिवार को चेतेश्वर पुजारा ने ससेक्स टीम की ओर से खेलते हुए मिडिलसेक्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में 125 पर नाबाद हैं। अपनी पारी में पुजारा अभी तक 16 चौके और 2 छक्के जड़ चुके हैं, जिसमें से एक छक्का पुजारा ने पाकिस्तान के घातक गेंदबाज शाहीन अफरीदी की गेंद पर जड़ा।

Recommended Video

    County Cricket: पुजारा के नाम 2 दोहरे शतक,28 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की | वनइंडिया हिंदी
    पुजारा के शॉट ने जीता फैंस का दिल

    पुजारा के शॉट ने जीता फैंस का दिल

    2019 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खिलाफ घातक गेंदबाजी करने वाले शाहीन अफरीदी की गेंद पर पुजारा ने ऐसा छक्का जड़ा कि पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। पुजारा ने अफरीदी की एक तेज बाउंसर पर अपर कट मारते हुए गेंद को सीधा बाउंड्री के पार पहुंचाया। पुजारा के इस शॉट का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। पुजारा ने अपने इस शॉट से फैंस का दिल जीत लिया है।

    काउंटी क्रिकेट में बोल रहा है पुजारा का बल्ला

    काउंटी क्रिकेट में बोल रहा है पुजारा का बल्ला

    आपको बता दें कि इंग्लैंड में चल रही काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप में चेतेश्वर पुजारा अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा रहे हैं। पूरी लीग में पुजारा अभी तक ती मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 132.75 की औसत से 531 रन बना लिए हैं। पुजारा अभी तक 2 शतक भी लगा चुके हैं।

    पुजारा ने अपने शतक से टीम को संकट से निकाला

    पुजारा ने अपने शतक से टीम को संकट से निकाला

    ससेक्स की तरफ से खेलते हुए पुजारा मिडलसेक्स के खिलाफ अपना चौथा मैच खेल रहे हैं। इस मैच का शनिवार को तीसरा दिन था। ससेक्स इस मैच की पहली पारी में 392 रनों पर ढेर हो गई थी, पुजारा ने इस दौरान मात्र 16 ही रन बनाए थे। ससेक्स के इस स्कोर के जवाब में मिडलसेक्स पहली पारी में 358 रन पर सिमट गई थी। ससेक्स की दूसरी पारी की शुरुआत भी खास नहीं हुई और महज 6 रन पर ही तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद पुजारा बल्लेबाजी करने आए और दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया।

    ये भी पढ़ें: IPL के मैच में आशीष नेहरा की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद, लोगों ने कहा- सजा मिलनी चाहिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+