IND vs ENG: कौन जीतेगा इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज? बीसीसीआई के पूर्व चीफ सिलेक्टर ने किया बड़ा दावा
India Squad For 2nd Test Against England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दो फरवरी को खेला जाएगा। बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने हैदराबाद में शुरुआती टेस्ट 28 रनों से हारने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ जोरदार वापसी करने के लिए भारत का समर्थन किया है। पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि चोटों के कारण केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को खोने के बावजूद मेजबान टीम बाकी बचे मैच जीतेगी।
2020/21 में भी इंग्लैंड ने जीता था पहला मैच
58 वर्षीय ने बताया कि 2020/21 में इंग्लैंड के पिछले भारत दौरे के दौरान टीम इंडिया भी इसी स्थिति में थी, जब मेहमान टीम ने चेन्नई में शुरुआती मैच जीता था, लेकिन भारत ने सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली थी।

बीसीसीआई के पूर्व चीफ सिलेक्टर ने किया बड़ा दावा
चेतन शर्मा ने इंडिया टुडे को बताया कि, 'कोई टेंशन नहीं है, 4-1 करेंगे।' हमने अपने मेहमानों का स्वागत किया है, कोई समस्या नहीं है। कभी-कभी आप गलती कर देते हैं। मैं इसे गलती नहीं कहूंगा, उन्होंने अच्छा खेला।'
शर्मा ने आगे कहा कि, 'कहीं न कहीं हम पहला मैच हारे हैं, तो कहते हैं कि जो जीता वो सिकंदर, लेकिन यहां ऐसा नहीं है। भारत में काफी संभावनाएं हैं।' 'हम तीन साल पहले चेन्नई में शुरुआती टेस्ट भी हार गए थे और तब हमने उन्हें [इंग्लैंड] 3-1 से हराया था। इसी तरह इतिहास खुद को दोहराएगा और अगले मैच में भारतीय टीम बिल्कुल अलग नजर आएगी। मेरे अनुसार, हम सीरीज 4-1 से जीत रहे हैं।'
भारत बनाम इंग्लैंड फुल स्क्वाड
इंग्लैंड टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, डैनियल लॉरेंस, गस एटकिंसन
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमरा, रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, सरफराज खान, अवेश खान ,सौरभ कुमार,मुकेश कुमार,ध्रुव जुरेल।












Click it and Unblock the Notifications