Chess World Cup 2023 Final: प्रगनानंद और कार्लसन के बीच चैंपियन का फैसला आज, जानें टाई-ब्रेकर के नियम

Chess World Cup 2023 Final: वर्ल्ड के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) और भारतीय आर प्रगनानंद (R Praggnanandhaa) के बीच बुधवार को फिडे शतरंज विश्व कप फाइनल की दूसरी क्लासिकल बाजी ड्रॉ पर समाप्त हुई, लेकिन अब टाई-ब्रेकर के साथ शिखर मुकाबला होगा। ऐसे में दोनों के बीच गुरुवार, 24 अगस्त को अजरबैजान में एक रोमांचक खेल देखने को मिल सकता है।

दरअसल, भारत के प्रगनानंद और मैग्नस कार्लसन गुरुवार को बाकू में टाई-ब्रेकर के तहत आमने-सामने होंगे।बहुप्रतीक्षित फाइनल के पहले दिन, कार्लसन ने क्लासिकल शतरंज की पहली बाजी 35 चालों के बाद भारतीय प्रतिभाशाली आर प्रगनानंद के साथ ड्रा करायी। कार्लसन ने मैच के बाद पुष्टि की थी कि वह फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हो गए थे।

R Praggnanandhaa vs carlsen magnus

प्रगनानंद और मैग्नस कार्लसन के बीच बुधवार को दूसरी बाजी में डेढ़ घंटे के खेल और 30 चाल के बाद दोनों खिलाड़ी ड्रॉ पर सहमत हो गए। इस दौरान कार्लसन ने सफेद मोहरों से अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, प्रगनानंद को भी काले मोहरों से खेलते हुए किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। दोनों खिलाड़ी 30 चाल के बाद मुकाबले को ड्रॉ करने पर राजी हो गए।

दूसरे क्लासिकल टाइम कंट्रोल गेम में कार्लसन ने अपनी शुरुआती चाल से ही ड्रॉ खेलने का इरादा दिखाया, जिससे विश्वनाथन आनंद भी हैरान रह गए। सफेद मोहरों के साथ खेलने के बावजूद, कार्लसन फाइनल को टाई-ब्रेकर में ले जाने से खुश थे, जिससे उन्हें उबरने और शिखर मुकाबले के अंतिम चरण के लिए पूरी तरह से फिट होने के लिए एक अतिरिक्त दिन मिल गया।

क्या हैं टाई-ब्रेकर के नियम
भारत के प्रगनानंद और मैग्नस कार्लसन के बीच अब रैपिड फॉर्मेट में दो टाई-ब्रेक मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें दोनों प्लेयर्स के बीच 25 मिनट के दो गेम खेले जाएंगे। टाई-ब्रेक के बाद भी विश्व कप विजेता का फैसला न होने की स्थिति 10-10 मिनट के दो मुकाबले खेले जाएंगे।

रैपिड गेम के दूसरे सेट के बाद परिणाम बराबर होने की स्थिति में 5 मिनट के समय नियंत्रण के साथ दो और रैपिड गेम खेले जाएंगे। यदि उससे भी विजेता का फैसला नहीं होता है तो फिर फाइनल का अंतिम चरण और दिलचस्प हो जाएगा, क्योंकि कार्लसन और प्रगनानंद के बीच तब तक तीन-तीन मिनट के मुकाबले खेले जाएंगे, जब तक कि विजेता का फैसला नहीं हो जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+