CSK vs KKR Pitch Weather: चेन्नई में दिखेगा रनों का सैलाब या स्पिनर्स का जाल! मौसम और पिच का किसको मिलेगा साथ?
Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का रोमांच चरम पर है। आज एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच भिड़ंत होने वाली है। ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की अगुवाई वाली सीएसके अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी में केकेआर इस सीजन की पहली जीत की तलाश में उतरेगी। आइए आज के मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
आज के मैच के लिए क्या होगी CSK की रणनीति?
सीएसके में महेंद्र सिंह धोनी की मैदान पर वापसी को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। संभावना है कि पिछले मैच की शानदार जीत को देखते हुए सीएसके मैनेजमेंट धोनी को एक और मैच के लिए आराम दे सकता है और अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतरेगा।

अगर केकेआर के वरुण चक्रवर्ती फिट होकर खेलते हैं, तो उनके खिलाफ चेन्नई का सबसे बड़ा हथियार शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस होंगे। कैमरून ग्रीन के खिलाफ सीएसके अपने तेज गेंदबाजों पर दांव लगाएगी। रिकॉर्ड बताते हैं कि ग्रीन स्पिनर्स (नूर अहमद और अकील होसैन) के खिलाफ काफी अटैकिंग रहते हैं, इसलिए पेस अटैक ही उन्हें रोकने का एकमात्र जरिया है।
CSK के खिलाफ क्या होगी KKR की रणनीति?
कोलकाता नाइट राइडर्स के मथीशा पथिराना को आखिरकार फिट घोषित कर दिया गया है। हालांकि, इसकी संभावना कम है कि वे अपनी पुरानी टीम (CSK) के खिलाफ ही केकेआर के लिए डेब्यू करेंगे। वहीं, वरुण चक्रवर्ती को नेट पर अभ्यास करते देखा गया है, लेकिन टीम उन्हें जल्दबाजी में खिलाने का जोखिम शायद ही उठाए।
पावरप्ले में अकील होसैन की मौजूदगी को देखते हुए केकेआर सुनील नरेन को एक बार फिर ओपनर के तौर पर उतार सकती है। नरेन का आक्रामक अंदाज शुरुआत में ही अकील के खिलाफ दबाव बना सकता है। गेंदबाजी में नरेन केकेआर के सबसे बड़े ट्रंप कार्ड होंगे। संजू सैमसन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है। नरेन ने सैमसन को अब तक 82 गेंदें फेंकी हैं और केवल 66 रन ही दिए हैं।
MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
चेपॉक के मैदान पर इस सीजन में अब तक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। यह मुकाबला काली मिट्टी (Black Soil) वाली पिच पर खेला जाएगा। आमतौर पर काली मिट्टी की पिच पर उछाल कम होता है और खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिलती है। इस सीजन के पहले दो मैचों में यहां 200+ का स्कोर बना है। पहले मैच में पंजाब और चेन्नई दोनों ने 200 का आंकड़ा पार किया था, जबकि दूसरे मैच में सीएसके ने 212 रन बनाए थे।
रात के समय उमस (Humidity) अधिक होने के कारण ओस (Dew) एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है, जिससे बाद में गेंदबाजी करना मुश्किल होगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।
Chennai Weather Report: चेन्नई में आज के मौसम का हाल
चेन्नई की गर्मी आज खिलाड़ियों का इम्तिहान लेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सबसे बड़ी चुनौती 80% उमस होगी, जिससे खिलाड़ियों को काफी पसीना बहेगा और फील्डिंग में दिक्कत आ सकती है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि बारिश की संभावना 0% है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना। उमरान मलिक, दक्ष कामरा।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, रामकृष्ण घोष, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान। ज़ाकारी फ़ॉल्क्स












Click it and Unblock the Notifications