CSK vs GT: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें चेन्नई की पिच और वेदर रिपोर्ट
CSK vs GT, Pitch And Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में नॉनस्टॉप एक्शन का सिलसिला हर दिन रोमांचक होता जा रहा है। टूर्नामेंट में आज, 26 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत 7:30 से शुरू होगी। हाई-वोल्टेज मैच से पहले चेन्नई की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
स्पिनरों के लिए सपोर्टिव है चेन्नई का मैदान
चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच स्पिनरों को लिए सपोर्टिव है। पावरप्ले के ओवरों में बल्लेबाजी अपेक्षाकृत आसान होती है और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है स्पिनर हावी हो जाते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।
इस पिच पर आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था, आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम ने आठ गेंदों के शेष रहते हुए छह विकेट से मैच जीत लिया।

चेन्नई की वेदर रिपोर्ट
मंगलवार शाम को चेन्नई का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। शहर में 14 किमी/घंटा की औसत हवा की गति के साथ ह्यूमिडिटी का स्तर लगभग 74 प्रतिशत रहेगा।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर। शेख रशीद, मोईन अली, निशांत सिंधु, मिशेल सैंटनर, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, आरएस हंगरगेकर, अरावेली अवनीश।
गुजरात टाइटंस टीम: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा, शरथ बीआर, अभिनव मनोहर, नूर अहमद, मानव सुथार, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, दर्शन नालकंडे, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, संदीप वारियर, जयंत यादव।












Click it and Unblock the Notifications