करोड़ों कमाने वाले अश्विन को नहीं पसंद फिजूलखर्ची, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक, कैसे होती है कमाई
Ravichandran Ashwin net worth: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर भारत के लिए संकटमोचक बने। बांग्लादेश के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन ने शानदार शतक जड़कर टीम की दमदार वापसी कराई। ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी अश्विन ने कई मौकों पर भारतीय टीम को बीच मझधार से निकालने का कारनामा कर चुके हैं। अश्विन ने अपना पहला शतक 22 नवंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के बानखेड़े स्टेडियम में बनाया था।
टेस्ट में कमाल का है रिकॉर्ड
पिछले 13 सालों में अश्विन ने कई मौकों पर टीम को मुश्किलों से निकालने का काम किया है। वहीं अब बांग्लादेश के खिलाफ अश्विन ने 113 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत पॉजिशन पर ला दिया है। गेंद और बल्ले से क्रिकेट के मैदान पर दमदार छाप छोड़ने वाले अश्विन के पास करोड़ो की संपत्ति है। इतना पैसा होने के बावजूद अश्विन बेहद सरल जीवन व्यतीत करते हैं।

132 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अश्विन की कुल संपत्ति लगभग 16 मिलियन डॉलर यानी कि भारतीय रुपये के हिसाब से 132 करोड़ रुपये है। अश्विन की आय न केवल क्रिकेट से बल्कि अलग-अलग ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है। अश्विन फिजूलखर्ची से ज़्यादा सादगी में रहना पसंद करते हैं। यही वजह है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद उनकी लाइफ स्टाइल बेहद सरल है।
इतने रुपये के घर में रहते हैं अश्विन
रविचंद्रन अश्विन के पास चेन्नई में एक आलीशान घर है। इस घर की कीमत लगभग 9 करोड़ रुपए बताई जाती है। अश्विन के पास जितनी संपत्ति है वह इससे भी महंगे घर में आराम से रह सकते थे। लेकिन उन्होंने बस अपनी जरूरतों के हिसाब से घर का चयन किया। कमाई की बात करें तो अश्विन की कमाई का प्रमुख जरिया क्रिकेट और विज्ञापन हैं। वहीं अश्विन आईपीएल से भी सालाना करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं।
बीसीसीआई से मिलता है इतना पैसा
अश्विन बीसीसीआई के ग्रेड ए कैटेगरी में शामिल हैं जिसमें खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसमें मैच फीस शामिल नहीं है। यानी हर मैच के लिए अश्विन को अलग से फीस भी दिया जाता है। आईपीएल में 2008 से अब तक लगातार अश्विन अलग-अलग टीमों के लिए खेलते आ रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छा खासा पैसा मिला है। आईपीएल में डेब्यू के बाद से अब तक अश्विन ने लगभग इस लीग से 82 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन से भी होती है कमाई
अगर विज्ञापन की बात करें तो आर अश्विन मिन्त्रा, बॉम्बे शेविंग कंपनी, मन्ना फुड्स, एरिस्टोक्रेट बैग्स, ओप्पो, मूव, स्पेसमेकर्स, कोको स्टूडियो तमिल और ड्रीम11 का विज्ञापन करते हैं। जिससे हर साल उन्हें करोड़ों रुपये मिलते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अश्विन की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प है। अश्विन की कामयाबी के पीछे पत्नी प्रीति नारायण का भी हाथ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications