CSK vs SRH: चेन्नई-हैदराबाद मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका पलड़ा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
GT vs RCB Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है। चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है। इस सीजन हैदराबाद के बाद पास कई ताबड़तोड़ बल्लेबाज मौजूद हैं, जो अपना दमखम दिखा रहे हैं।
हेड-अभिषेक पर नजर
सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में हैदराबाद की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जबर्दस्त वापसी करना चाहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक बार फिर से टीम को विस्फोटक शुरुआत दिला सकते हैं।

पिच से किसे मिलेगी मदद
हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड पर काफी मजबूत टीम मानी जाती है। एम चिदंबरम स्टेडियम में आमतौर पर स्पिनर्स को मदद मिलती है लेकिन इस सीजन ऐसा देखने को अब तक नहीं मिला है। इससे पहले यहां लखनऊ और चेन्नई के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला खेला गया था। जहां मार्कस स्टोइनिस ने शतक जड़कर लखनऊ को जीत दिला दी थी। वहीं मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है।
जानिए किसका पलड़ा भारी
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी चेन्नई के मैदान पर एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर इस पिच की बात करें तो यहां अब तक 80 आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को 47 में जीत मिली है। वही पीछा करने वाली टीमों ने 33 मुकाबले को अपने नाम किया है। यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ऐसे में रविंद्र जडेजा, मोईन अली जैसे गेंदबाज का रोल यहां अहम हो जाएगा। चेन्नई के मैदान पर अब तक हैदराबाद जीत दर्ज करने में नाकाम रही है, ऐसे में सीएसके का पलड़ा इस मुकाबले में भारी दिखाई पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications