CSK vs PBKS, Pitch And Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
CSK vs PBKS, Pitch And Weather: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आज का मुकाबला सिर्फ प्लेऑफ की जंग नहीं, बल्कि पिच और मौसम से भी बड़ी टक्कर है। जहां एक ओर सीएसके (CSK) के लिए यह मैच 'करो या मरो' वाला बन चुका है, वहीं पंजाब किंग्स (PBKS) जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। लेकिन सवाल ये है- चेपॉक की पिच और मौसम किसका साथ देंगे? बल्लेबाजों का या गेंदबाजों का?
चेन्नई में बुधवार की शाम मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। तापमान लगभग 31°C रहेगा और ह्यूमिडिटी (Humidity) करीब 77% के आसपास होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी मुकाबला बिना रुकावट पूरे 20 ओवरों तक चलेगा। ऐसे में कप्तानों को टॉस जीतकर रणनीति बनाने में आसानी होगी।

CSK vs PBKS: चेपॉक की पिच किसके हक में?
चेपॉक की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद देती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिनर्स को ज्यादा टर्न मिलने लगता है। IPL 2025 के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो दूसरी पारी में ओस (Dew) की भूमिका लगभग नहीं के बराबर रही है। यही कारण है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है।
PBKS vs CSK: तो आज किसका पलड़ा भारी?
अगर आज की पिच और मौसम रिपोर्ट पर नजर डालें तो गेंदबाजों को इस मैच में ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है- खासतौर पर स्पिनर्स को। ऐसे में जिन टीमों के पास मजबूत स्पिन अटैक है, उनका पलड़ा भारी रह सकता है। बल्लेबाजों को अपनी पारी को समझदारी से बनाना होगा, क्योंकि यहां हर रन कीमती साबित होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान, विजयकुमार विशक, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, एरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, पायला अविनाश।












Click it and Unblock the Notifications