IPL 2023: 'माही मार रहा है', आईपीएल शुरू होने से पहले गरजा धोनी का बल्ला, नेट्स पर लगाए लंबे-लंबे छक्के
MS Dhoni Practice Video: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच गुजरात टाइटंस के साथ खेला जाएगा। जिसके लिए सीएसके ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।

MS Dhoni Practice Video: आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से खेला जाएगा। जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। खिलाड़ी भी धीरे-धीरे टीम के साथ जुड़ते जा रहे हैं। लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने वाले भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। धोनी इस सीजन एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। धोनी की कप्तानी में टीम की कोशिश जीत हासिल करने की होगी।
गुजरात और चेन्नई में भिड़ंत
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का पहला मैच 31 मार्च को खेला जाना है। इस मैच का इंतजार फैंस अभी से बेसब्री के साथ कर रहे हैं। कोरोना काल के बाद एकबार फिर से आईपीएल को भारत में ही आयोजित किया जा रहा है। हर टीम अपने होमग्राउंड पर भी मुकाबला खेलेगी। ऐसे में फैंस की उत्सुकता भी आईपीएल मुकाबलों को लेकर काफी बढ़ गई है।
धोनी ने लगाए बड़े-बड़े छक्के
आईपीएल पूरे तीन साल बाद भारत में खेला जाएगा, चेन्नई में धोनी के फैंस की कमी नहीं है। ऐसे में स्टेडियम में भारी संख्या में दर्शकों की उम्मीद जताई जा रही है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में धोनी ने प्रैक्टिस के दौरान काई लंबे-लंबे छक्के जड़े। पिछले साल सीएसके ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लचर रहा था। लेकिन इस साल धोनी एक बार फिर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी कि कप्तानी में चार बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।
चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों का ऐसा है शेड्यूल
31 मार्च 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस- नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
2 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स- चेपक स्टेडियम, चेन्नई
8 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
12 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
17 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर
21 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
23 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, ईडेन गार्डेन स्टेडियम, कोलकाता
27 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर
30 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
4 मई 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स, इकाना स्टेडियम, लखनऊ
6 मई 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
10 मई 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
14 मई 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
20 मई 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली












Click it and Unblock the Notifications