Champions Trophy: भारतीय प्लेयर्स की पत्नियां जाएंगी दुबई, क्या शर्त रखते हुए BCCI ने दी अनुमति
Champions Trophy: प्लेयर्स के परिवारों को लेकर बनाए गए नियमों में बीसीसीआई ने थोड़ी ढील दी है। चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए प्लेयर्स की पत्नियों को जॉइन करने की छूट मिली है। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया की 3-1 से हुई हार के बाद नियमों की एक लिस्ट जारी कर दी गई थी।
इस बीच नियमों में थोड़ी ढील देने का फैसला होने की खबर सामने आ रही है। प्लेयर्स के पेरेंट्स, पत्नियाँ को दुबई जाकर जॉइन करने की अनुमति मिली है। हालांकि इसमें भी कुछ टर्म्स एंड कंडीशंस हैं। पूरी तरह से इस नियम को समाप्त नहीं किया गया है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक पत्नियों और माता -पिता को एक मैच के लिए दुबई में टीम में शामिल होने की अनुमति दी है। रिपोर्ट के अनुसार टीम मैनेजमेंट के एक वरिष्ठ सदस्य ने इस बारे में बोर्ड सेक्रेटरी से बात की। इसके बाद छोटा दौरा देखते हुए एक मैच की अनुमति देने का फैसला लिया गया।
अब यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वे किन मैचों के लिए अपने पैरेंट्स और पत्नियों को लाना चाहते हैं। अगर एक मैच की बात है, तो यहाँ साफ़ तौर पर कहा जा सकता है कि वह मुकाबला 23 मार्च, यानी रविवार को होने वाला भारत-पाक मैच होगा। इस मैच को ही टूर्नामेंट का सबसे तीव्र मुकाबला माना जा सकता है।
टीम इंडिया का पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को खेला जाना है। इस मैच में पैरेंट्स और पत्नियों के जाने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच के दौरान ही ऐसा होना तय दिखाई दे रहा है। हर कोई इसी मैच के लिए उत्साहित है।












Click it and Unblock the Notifications