Champions Trophy: कराची स्टेडियम से क्यों हटाया भारत का झण्डा? चुप्पी तोड़ PCB ने बताया कारण
Champions Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान में जाने से मना कर दिया था। इसके बाद बयानबाजी का दौर शुरू हुआ और अब एक नया विवाद भी सामने आया है। भारतीय क्रिकेट टीम का झण्डा पाकिस्तान के एक स्टेडियम में नहीं लगाया गया।
भारत का झण्डा कराची के नेशनल स्टेडियम में नहीं लगाने के बाद जमकर बवाल देखने को मिला है। इसमें पीसीबी की चाल और घटियापन का जिक्र किया गया। लगातार हो रही आलोचना का बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुद आकर सफाई दी है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सामने आकर बताया है कि क्यों कराची में भारत का झण्डा नहीं लगाया गया है। पीसीबी का कहना है कि यह आप सब जानते हैं कि टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने वाली है और वे पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं आ रहे हैं।
आगे पीसीबी ने बताया कि कराची के नेशनल स्टेडियम में झण्डा सिर्फ उन देशों का लगाया गया है, जिनकी टीमें खेलने के लिए पाकिस्तान आई हैं। भारतीय टीम वहां खेल नहीं रही, इसलिए झण्डा भी नहीं लगाया गया। पाकिस्तान की छवि खराब करने के लिए इस तरह की बातें की जा रही हैं। हमें नहीं लगता कि पीसीबी को किसी प्रकार का बयान देने की आवश्यकता है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के जिन स्टेडियमों में मुकाबले खेले जाने हैं, वहां सात देशों के झण्डे लगाये गए हैं। सिर्फ भारत को ही इससे बाहर रखा गया है। हालांकि यह भी बताया गया है कि कप्तानों के बैनर में भारतीय टीम से रोहित शर्मा को शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications