Champions Trophy: वेस्टइंडीज-श्रीलंका की टीमें क्यों चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर? कब और कैसे हुआ 8 टीमों का फैसला
Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी में अब महज कुछ ही दिनों का समय बचा है। भारत सहित कुल आठ टीमों के बीच मुकाबले होंगे और मेजबानी पाकिस्तानी टीम के पास है। पाकिस्तान के अलावा दुबई में भी मैच होंगे। इसकी कहानी सब जानते हैं क्योंकि बीसीसीआई ने टीम इंडिया को वहां भेजने से मना किया था।
इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी में दो धांसू टीमों को खेलते हुए नहीं देखा जा सकेगा। इसके पीछे कारण भी है। श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें इस ग्लोबल इवेंट से बाहर हैं। ऐसे में सवाल भी खड़ा होता है कि आखिर इन दो बड़ी टीमों को क्यों बाहर रखा गया है।

टॉप आठ टीमों को ही इस इवेंट में भाग लेने की अनुमति मिली है, अब सवाल यह भी है कि श्रीलंका और वेस्टइंडीज तो पुराने समय से टेस्ट प्लेइंग देश हैं। ऐसे में दोनों को बाहर रखने का क्या कारण है। दरअसल टूर्नामेंट की घोषणा के समय ही इसका फैसला हुआ था।
Champions Trophy टीमों का कैसे हुआ फैसला
साल 2023 के वर्ल्ड कप की टॉप आठ टीमों को इसमें खेलने के लिए क्वालीफाई माना गया है। श्रीलंकाई टीम उस टूर्नामेंट में टॉप आठ से बाहर थी। दूसरी टीम वेस्टइंडीज तो उस इवेंट में खेली नहीं थी। विंडीज ने एकदिवसीय वर्ल्ड कप में खेलने के लिए भी क्वालीफाई नहीं किया था। इस वजह से वेस्टइंडीज को भी जगह नहीं मिल पाई। इस वजह से श्रीलंका और वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
Champions Trophy टीमों को कब मिली एंट्री
उस वर्ल्ड कप कप के लीग चरण में टॉप आठ तक की टीमों को चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए एंट्री मिल गई थी। अगर पाकिस्तानी टीम टॉप आठ में नहीं होती, तो भी एंट्री मिलनी थी। पाकिस्तान को मेजबान देश होने के नाते इवेंट में प्रवेश मिल जाता।
इस बार दो देशों में हो रहा टूर्नामेंट
इस बार भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी में भाग ले रही हैं। पाकिस्तान में लाहौर, कराची और रावलपिंडी में मुकाबले खेले जाएंगे। टीम इंडिया के मैच दुबई में होंगे। एक सेमीफाइनल भी वहां होगा। अगर भारत फाइनल में जाता है, तो वह मैच भी पाकिस्तान से छिन जाएगा और दुबई में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications