Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम को कितनी मिलती है प्राइज मनी
Champions Trophy Prize Money: क्रिकेट जगत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बेसब्री से इंतजार है। 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान (PAK) और यूएई (UAE) करेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आयोजन स्थलों की तैयारी में जुटा है, जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) भी सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है।
इस टूर्नामेंट में आठ प्रमुख वनडे टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें मेजबान पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं। सभी टीमें 9 मार्च को होने वाले फाइनल मैच में जीत के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। इस बीच फैंस चैंपियंस टीम और उपविजेता को मिलने वाली प्राइज मनी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम को कितनी मिलती है प्राइज मनी?
हालांकि, ICC ने अभी तक 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइज मनी की जानकारी नहीं दी है। ऐसे में साल 2017 में हुए आयोजन के आधार पर पुरस्कारों की उम्मीदें अधिक हैं। साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम पाकिस्तान 14.11 करोड़ रुपये मिले थे। इसके अलावा रनर-अप टीम इंडिया को ईनामी राशि के तौर पर 7.05 करोड़ रुपये मिले थे।
पुरस्कार में वृद्धि की उम्मीदें
2017 के इन आंकड़ों को देखते हुए, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ICC इस साल के टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि में वृद्धि कर सकता है। आईसीसी की ओर से पुरस्कार राशि आवंटन के बारे में आधिकारिक घोषणाओं का बेसब्री से इंतजार करने वाले फैंस को उम्मीद है कि इस साल के पुरस्कार पिछले टूर्नामेंटों से भी अधिक होंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का शेड्यूल
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मैच 20 फरवरी, गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ दोपहर 2:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि टूर्नामेंट में टीम इंडिया का दूसरा मैच 23 फरवरी, रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होगा और तीसरा मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।
भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा।












Click it and Unblock the Notifications