भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले अफरीदी का था इस फेमस मॉडल से चक्कर? क्या बनने वाली थी क्रिकेटर के बच्चे की मां?
Shahid Afridi- Arshi Khan Relationship: साल 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर BCCI और PCB के बीच मतभेद बना हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का मानना है कि 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होनी चाहिए।
जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) इसके लिए राजी नहीं है लेकिन इसको लेकर पाकिस्तान की ओर से लगातार बयानबाजी जारी है।

हमेशा की तरह इंडिया के खिलाफ आग उगलने वाले शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है, उन्होंने कहा है कि 'क्रिकेट को राजनीति का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। खेल को खेल ही रहने दें तो बेहतर होगा।'
'अगर राजनीति क्रिकेट पर हावी होती है तो ये गलत है'
सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर करते हुए अफरीदी ने कहा कि 'अगर राजनीति क्रिकेट पर हावी होती है, तो इससे इंटरनेशनल क्रिकेट को काफी नुकसान होगा।'
'कश्मीर को लेकर बातें करते रहते हैं अफरीदी'
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान के इस आतिशी खिलाड़ी ने भारत को लेकर टिप्पणी की है, वो अक्सर कश्मीर को लेकर बातें करते रहते हैं। फिलहाल अफरीदी का बयान सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि भले ही क्रिकेट के मैदान पर शाहिद अफरीदी ने जमकर तहलका मचाया हो लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय रही है।
खूबसूरत मॉडल अर्शी खान ने किया था बड़ा दावा
साल 2015 में भी उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी एक ऐसा ही धमाका हुआ था जिसने पाकिस्तान से लेकर भारत तक सनसनी फैला दी थी। दरअसल विवादित और बेहद खूबसूरत मॉडल अर्शी खान ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि 'वो और अफरीदी लंबे वक्त से रिलशनशिप में हैं, वो दोनों मियां-बीवी की तरह साथ रहे हैं और वो उनके बच्चे की मां बनने वाली थी।'
क्या बनने वाली थी क्रिकेटर के बच्चे की मां?
अर्शी खान के इस खुलासे से एकदम से हड़कंप मच गया था। अर्शी खान ने उस वक्त कई बैक टूबैक वीडियो भी शेयर किए थे और हर वीडियो में उन्होंने अपने को अफरीदी की प्रेमिका बताया था और उन्हें 'महबूब' कहकर संबोधित किया था ।
मैं तो उसको जानता तक नहीं हूं: अफरीदी
हालांकि अफरीदी से जब इस बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने तुरंत उत्तर दिया था कि 'मैं तो उसको जानता तक नहीं हूं और मुझे नहीं पता कि वो इस तरह से क्यों बातें कर रही हैं।'
ये सारी बातें उन्होंने सिर्फ मजाक में कही थीं: अर्शी खान
हालांकि कुछ वक्त के बाद ये बातें आनी बंद हो गई और इसके बाद जब अर्शी खान 'बिग बॉस 11' का हिस्सा बनीं तो उन्होंने कहा कि 'ये सारी बातें उन्होंने सिर्फ मजाक में कही थीं, वो तो कभी भी अफरीदी से मिली भी नहीं हैं लेकिन मुझे अपने किए पर अफसोस है।'
कौन है अर्शी खान?
अर्शी खान खुद को अफगानिस्तान में पैदा हुआ बताती हैं, हालांकि वो भोपाल के एक पठान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका कहना है कि उनके दादा अफ़गानिस्तान से थे और भोपाल चले आए थे। अर्शी ने अपनी स्कूली शिक्षा और स्नातक की पढ़ाई भोपाल से की और इसके बाद में अर्शी ने एक्टिंग और मॉडलिंग को अपना करियर चुना।
कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की फिर छोड़ दी
साल 2019 में वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं लेकिन बाद में अपने Professional commitments के काऱण उन्होंने पार्टी और राजनीति को अलविदा कह दिया। वह 2017 में Google India की दूसरी सबसे ज़्यादा खोजी जाने वाली एंटरटेनर थीं।
पांच बेटियों के पिता है अफरीदी, आ चुका है घर दामाद
तो वहीं दूसरी ओर अगर अफरीदी की बात करें तो उन्होंने 21 अक्टूबर 2000 को नादिया के साथ निकाह किया था, अफरीदी और नादिया साथ में काफी खुश हैं। इस कपल को पांच बेटियां हैं। अफरीदी ने अपनी बड़ी बेटी अंशा का निकाह पाकिस्तान के लोकप्रिय क्रिकेटर शाहीन अफरीदी से की है।












Click it and Unblock the Notifications