पाकिस्तान में भी भारतीय टीम की जीत का जश्न! शोएब अख्तर से लेकर शाहिद अफरीदी तक ने ठोका सलाम

Champions Trophy Pakistan Reaction: भारत ने रविवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के 12 साल के इंतजार को खत्म किया। भारत की इस जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ हो रही है।

पाकिस्तान ने भी माना भारत का लोहा (Champions Trophy Pakistan Reaction)

पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस और कुछ पूर्व क्रिकेटर्स ने भी भारतीय टीम की जीत पर बधाई देने का काम किया है। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि पिछले 10 सालों में आईसीसी टूर्नामेंट में भारत बेस्ट टीम बन चुकी है। टीम इंडिया ने पिछले साल भी ट्रॉफी जीती है। चैंपियंस ट्राफी में भारत ने कमाल किया है। वरुण जब से आये हैं, विराट ने कमबैक किया। फाइनल में जिस तरह से रोहित ने बल्लेबाजी की है। भारत को बहुत-बहुत मुबारक हो। भारत यह चैंपियंस ट्रॉफी डिजर्व करती थी।

Champions Trophy 1

शाहीद अफरीदी ने दी बधाई

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी ने समा टीवी से बात करते हुए भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम दुबई की परिस्थितियों के हिसाब से टीम का चयन किया था। जिसका उन्हें फायदा मिला। भारतीय टीम ने हर सिचुएशन में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। पाकिस्तान से तुलना करते हुए शाहीद अफरीदी ने बताया कि भारतीय टीम में कई ऑलराउंडर का होना फायदेमंद रहा।

पाकिस्तानी फैंस ने भी मनाया जश्न

वहीं कुछ पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल पर पाकिस्तानी फैंस भी भारत की जीत से खुश नजर आए। उन्होंने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। हालांकि, कुछ फैंस उनकी जीत से निराश भी नजर आये। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत के स्पिनर्स ने कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत इंडिया ने इस मुकाबले को अपने नाम किया। बता दें कि भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का 2025 संस्करण अपने नाम कर लिया, जो देश की टीम की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+