24 घंटे में BCCI चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर लेगी बड़ा फैसला, जसप्रीत बुमराह से जुड़ा है मामला

BCCI On Jasprit Bumrah: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने में अब ज्यादा दिनों का समय नहीं बचा है। भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आखिरकार मंगलवार 11 फरवरी को 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता के बारे में फाइनल फैसला लेने वाली है।

जसप्रीत बुमराह को लेकर लिया जाएगा फैसला (BCCI On Jasprit Bumrah)

जसप्रीत बुमराह इस साल की शुरुआत में पीठ की चोट के कारण सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के टेस्ट के बाद से बाहर हैं। फरवरी के पहले सप्ताह तक भारत के पास चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में बदलाव करने का मौका है। जसप्रीत बुमराह को बुधवार 12 फरवरी को अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल होना था। हालांकि, बुमराह के स्वास्थ्य अपडेट के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Champions Trophy 1

क्या जसप्रीत बुमराह खेल पाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पीठ का स्कैन कराया था। बीसीसीआई की मेडिकल टीम अब चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के साथ मिलकर उनकी उपलब्धता पर फैसला लेगी। फैंस बेसब्री के साथ जसप्रीत बुमराह को लेकर मिलने वाली अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह अगर बाहर होते हैं तो ये भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा।

बीसीसीआई से मिलेगा बुमराह को सपोर्ट

भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी गई टीम में 11 फरवरी तक बदलाव कर सकता है। बीसीसीआई अंतिम समय तक चोटिल खिलाड़ियों की स्थिति में सुधार आने का इंतजार करेगा। खासकर जसप्रीत बुमराह की चोट पर ध्यान दिया जा रहा है, जो टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज हैं। बीसीसीआई उनका हर हाल में समर्थन करना चाहता है और बुमराह को खेलने का हर मौका देने के लिए आखिरी समय तक इंतजार करने को तैयार है।

बीसीसीआई ने साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक पंड्या के साथ भी ऐसा किया था। पंड्या को भी टखने में चोट लगी थी, लेकिन बीसीसीआई ने उनका पूरा समर्थन किया और अंतिम समय तक इंतजार किया ताकि वह वर्ल्ड कप के दौरान टीम का हिस्सा बन सकें। इस बार भी बीसीसीआई ने उसी रणनीति को अपनाया है ताकि बुमराह की चोट पर पूरी तरह से विचार किया जा सके और उनकी फिटनेस के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+