NZ vs SA: मैथ्यू ब्रीत्जके ने डेब्यू मैच में ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई बल्लेबाज नहीं कर सका था ऐसा
Matthew Breetzke breaks world record: दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने अपने वनडे डेब्यू पर ही कई रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के शुरुआती मैच में वनडे में पहली बार चार खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला। इस लिस्ट में मैथ्यू ब्रीट्ज़के का भी नाम था और उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में कमाल कर दिया।
150 रन बनाकर रच दिया इतिहास (Matthew Breetzke breaks world record)
मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने अपने वनडे डेब्यू पर 150 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। ब्रीट्ज़के ने आखिरी 50 रन सिर्फ़ 19 गेंदों पर बनाए और इस तरह से वह वनडे में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले हेन्स ने लगभग 47 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ अपने डेब्यू मैच में शानदार 148 रन बनाए थे।

वनडे डेब्यू पर बल्ले से किया कमाल
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में धुंध भरी सुबह में मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने साउथ अफ्रीका के लिए यादगार पारी खेली। अपने वनडे डेब्यू पर शतक बनाने के साथ ही वह साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए है। इससे पहले तीन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज वनडे डेब्यू पर शतक जड़ने में सफल रहे थे। ब्रीट्ज़के ने धीरे-धीरे अपनी पारी शुरू की और अपना पहला शतक बनाने के बाद ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने लगे।
वनडे डेब्यू पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
150 (148 रन) - मैथ्यू ब्रीट्ज़के (दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड), लाहौर 2025
148 (136 रन) - डेसमंड हेन्स (वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया), सेंट जॉन्स 1978
127 (127 रन) - रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड), अबू धाबी 2021
124 (126 रन) - कॉलिन इनग्राम (दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे), ब्लोमफोंटेन 2010
124 (116 रन) - मार्क चैपमैन (हांगकांग बनाम यूएई), आईसीसी अकादमी, दुबई 2015
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications