VIDEO: पाकिस्तान ने कराची स्टेडियम को बनाया 'युद्ध' का मैदान! क्या चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को दिखाया दम?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है। पीसीबी (PCB) ने टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान के कराची स्थित नेशनल स्टेडियम में एक शानदार एयर शो के साथ की। इस दौरान पाक वायु सेना के विमानों ने आकाश में अपनी धाक जमाई, और पूरा माहौल शानदार था। इस एयर शो का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

यह इवेंट ने पाकिस्तान को 29 साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट की मेज़बानी करने का मौका दिया है। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में होंगे, न कि पाकिस्तान में। उद्घाटन मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

champions trophy 2025 pakistan air force show

एयर शो और टूर्नामेंट के लिए PAK की तैयारी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित यह एयर शो टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत का हिस्सा था। इस दौरान पूरे देश में एक रोमांचक माहौल बना जिसे देखकर पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस गदगद हो गए। जैसे ही पाकिस्तान के विमानों ने आकाश में ऊंचाई पर उड़ान भरी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग और डेवोन कॉनवे बल्लेबाजी के लिए तैयार हो गए। हालांकि, कुछ खिलाड़ी इस शानदार दृश्य को देखकर थोड़ा चौंक गए थे।

मैच की रणनीतियां और तैयारी

पाकिस्तान ने इस मैच में हारिस राउफ को टीम में शामिल किया, जोकि चोट से उबरकर लौटे हैं। न्यूजीलैंड ने मैट हेनरी को प्लेइंग-11 में जगह दी है। दोनों टीमें भारत और बांग्लादेश के साथ ग्रुप ए में हैं, तो समझ जाइए, अब मुकबले कितने तगड़े होने वाले हैं।

क्या चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को पाकिस्तान ने दिखाया दम?

इस मैच में पाकिस्तान ने अपनी ताकत और रणनीतियों से साबित किया कि अब वो दुबई में किसी भी टीम को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। क्या पाकिस्तान का यह दमदार प्रदर्शन भारत को आगामी मैचों में टक्कर देने के लिए काफी होगा? क्या पाकिस्तान अपने खेल से भारत के खिलाफ मुकाबला रोचक बना पाएगा? ये तो 23 फरवरी को ही पता चलेगा।

PAK vs IND: भारत स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद। शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।

PAK vs IND: पाकिस्तान स्क्वाड: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+