IND vs NZ Final: फाइनल में भारत के खिलाफ क्या है न्यूजीलैंड की तैयारी? मैच से पहले केन विलियमसन ने किया खुलासा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। केन विलियमसन फाइनल की तैयारी के दौरान दुबई की परिस्थितियों से भारत की परिचितता को लेकर चिंतित नहीं हैं। उनका मानना ​​है कि न्यूजीलैंड को बाहरी फैक्टर के बजाय अपने खेल पर फोकस करना चाहिए।

न्यूजीलैंड ने 5 मार्च को दक्षिण अफ्रीका पर 50 रन की रोमांचक जीत के बाद फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत में विलियमसन और रचिन रवींद्र के शतकों की अहम भूमिका रही। अब टीम का सामना भारत से होगा, जिसने पहले टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में उन्हें 44 रन से हराया था।

champions trophy 2025 final

परिस्थितियों के अनुकूल ढलना
भारत के पास दुबई में अपने सभी मैच खेलने का लाभ होने के बावजूद विलियमसन बेफिक्र हैं। वह मानते हैं कि टूर्नामेंट में परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं और पिछले मुकाबलों से सीखने पर जोर देते हैं। उन्होंने कहा कि, हां, निश्चित रूप से परिस्थितियां बहुत अलग हैं, लेकिन आप जानते हैं कि यह किसी भी टूर्नामेंट की प्रकृति है कि परिस्थितियां थोड़ी बदलती रहती हैं। हमारे लिए, भारत के खिलाफ आखिरी मैच खेलना अच्छा था। भारत एक शानदार टीम है और बहुत अच्छा खेल रही है।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'देखिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम उस आखिरी मैच से कुछ सीख लेकर आगे बढ़ें। इस मैच को भूलकर, फाइनल में कुछ भी हो सकता है। और पिछला मैच बहुत अच्छा माहौल था, मुझे यकीन है कि अगला मैच भी अच्छा होगा।'

भारतीय स्पिनरों का दबदबा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछली भिड़ंत में दुबई की स्पिन-फ्रेंडली पिच पर भारतीय स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला था। वरुण चक्रवर्ती के पांच विकेटों ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को तहस-नहस करने में अहम भूमिका निभाई थी, हालांकि विलियमसन ने 81 रनों की पारी खेली थी।

आगे की चुनौतियां
9 मार्च को इसी मैदान पर होने वाले फाइनल के साथ न्यूजीलैंड को भारत के मजबूत स्पिन अटैक के खिलाफ अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा। चक्रवर्ती के साथ कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+