Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ajit Agarkar: 'रोहित शर्मा के करीबी या मुंबईया बाबू', अगरकर क्यों बने BCCI के चयनकर्ता?

Ajit Agarkar : बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अब अजीत अगरकर हो गए हैं, पिछले कुछ दिनों से उनके नाम की चर्चा हो रही थी इसलिए जब BCCI ने अगरकर के चीफ सेलेक्टर बनने की खबर दी तो लोगों को अचरज नहीं हुआ लेकिन हां उन्हें चीफ सेलेक्टर क्यों बनाया गया है इसको लेकर बातें जरूर हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजीत अगरकर को कुर्सी दो कारणों से मिली है।

Ajit Agarkar:

पहला कारण है उनका कप्तान रोहित शर्मा के करीब होना और दूसरी वजह है उनका मुंबईनिवासी होना है। दरअसल ऐसा माना जाता रहा है कि बीसीसीआई में मुंबईया इफेक्ट काफी पावरफुल रहता है। इतिहास गवाह है कि बीसीसीआई के अहम पदों पर मुंबईवासियों का ही बोलबाला रहा है।

मुंबई के रहने वाले हैं अगरकर

सुनील गावस्कर से लेकर रवि शास्त्री तक इसके उदाहरण रहे हैं, हालांकि पद उन्हें ही मिलता है जिनमें योग्यता होती है लेकिन बीसीसीआई पर हमेशा से आरोप लगता रहा है कि यहां वरियता उन्हें ही दी जाती है जो कि योग्य होने के साथ-साथ मुबंईकर भी हों। इसलिए सोशल मीडिया पर अगरकर को लेकर कहा जा रहा है कि मुंबईकर इफेक्ट ने उन्हें सेलेक्टर बनने में मदद की है।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी मुंबई से

आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी मुंबई से ही हैं। इस वक्त टीम इंडिया के सामने विश्वकप को लेकर बड़ी चुनौती है। खुद रोहित शर्मा पर भी काफी दवाब है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का खराब प्रदर्शन और टीम के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों का बड़े मैचों में ना चलने से टीम इंडिया में सवालों के कठघरे में हैं। ऐसे में शायद बीसीसीआई को लगा हो कि दो मुंबईयावासी आपस में एक- दूसरे को समझकर बेहतर काम कर सकते हैं और इसलिए बीसीसाई ने अजीत अगरकर पर भरोसा दिखाया है।

टीम को आलराउंडर की दरकार

हमेशा से लो प्रोफाइल रहे अजीत अगरकर का मिजाज गंभीर प्रवृति का रहा है। वो आलराउंडर रहे हैं और इस वक्त टीम में हार्दिक पांड्या को छोड़कर कोई भी आलराउंडर नहीं है। ऐसे में अजीत अगरकर की पैनी नजर टीम में नया आलराउंडर ला सकती है, जो कि टीम इंडिया की बड़ी दरकार है।

कसौटी पर खरा उतरेंगे अगरकर?

इसके साथ ही अगरकर मार्डन क्रिकेट को अच्छी तरह से समझते हैं, वो पहले जूनियर स्तर पर साल 2017 से 2019 तक चयनकर्ता की भूमिका निभा चुके हैं और उन्हें अच्छी तरह से पता है कि क्रिकेट के तीन फार्मेट में किस तरह से खिलाड़ी मैदान में होने चाहिए इसलिए बीसीसीआई ने उन पर बड़ा दांव खेला है, अब देखते हैं कि वो उसकी कसौटी पर कितना खरा उतरते हैं?

26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20

मालूम हो कि टीम इंडिया बेहतरीन आलराउंडर रहे अजीत अगरकर ने इंडिया के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 मैच खेले है। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 में क्रमश: 571 , 1269 और 15 रन बनाए है। जबकि टेस्ट में उन्होंने 58, वनडे में 288 और टी-20 में 3 विकेट लिए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+