आखिरकार धोनी ने अपनी सफल कप्तानी का खोला राज, IPL से पहले कही बड़ी बात

MS Dhoni, Latest News: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। साल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करने के लिए तैयार हैं। आईपीएल के लिए धोनी ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। धोनी को मैदान पर देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।

धोनी रहे हैं सबसे सफल कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। इसमें सबसे बड़ी उपलब्धि साल 2007 और 2011 में वर्ल्ड कप जीतना है। साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। वहीं साल 2011 में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी।

MS Dhoni 1

धोनी ने कही यह बात

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। धोनी ने अब अपनी कप्तानी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। धोनी ने एक रिवॉर्ड प्रोग्राम आईडेंटिफाई सिंगल डॉट आईडी पर बात करते हुए कहा कि टीम के खिलाड़ियों के साथ तालमेल बनाना बेहद जरूरी होता है।

खिलाड़ियों से सम्मान मिलना जरूरी

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि जब तक आपको सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ियों का सम्मान नहीं मिलेगा। तब तक आपके लिए उसकी निष्ठा हासिल करना मुश्किल है। वास्तव में यह दिखाता है कि आप क्या कर रहे हो या नहीं? क्या-क्या बोल रहे हो आप भले कुछ भी नहीं बोलो, लेकिन आपका आचरण आपको सम्मान दिलाता है।

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि सच कहूं तो सम्मान हासिल करने की कोशिश नहीं करो। बल्कि इसे अर्जित करें, क्योंकि यह बहुत स्वाभाविक है। एक बार जब आपके पास इस तरह की निष्ठा होगी तो प्रदर्शन भी अपने आप ही होगा। इसके लिए आपको ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी खिलाड़ियों को समझना जरूरी है। उनकी मजबूती और कमजोरी में खुद को शामिल कीजिए। धोनी का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+