CAN vs IRE: आज के T20 World Cup 2024 मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Canada vs Ireland, 13th Match: कनाडा और आयरलैंड की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। दोनों टीमों को क्रमशः यूएसए और भारत से हार का सामना करना पड़ा है, उनके पास अभी भी सुपर 8 चरण में जगह बनाने का मौका है। आज टूर्नामेंट का 13वां मैच 7 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा।
आयरलैंड के पास न्यूयॉर्क में खेलने अनुभव
पॉल स्टर्लिंग की आयरलैंड को न्यूयॉर्क में खेलने का अनुभव है और वह साद बिन जफर की कनाडा के खिलाफ इसका पूरा फायदा उठा सकती है, जिसने टी20 विश्व कप के पहले मैच में हार के बावजूद शानदार क्रिकेट खेला।

कनाडा बनाम आयरलैंड आमने-सामने दोनों टीमें टी20आई में चार बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं और उनका रिकॉर्ड 2-2 है। ऐसे में एकबार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
न्यू यॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच ड्रॉप पिच है, इसलिए फैंस को शुरुआत में कम स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। आज के मैच में गेंदबाजों, खासकर तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी। यहां खेला गया आखिरी टी20 मैच आयरलैंड और भारत के बीच था, जिसमें 12 विकेट के नुकसान पर कुल 193 रन बने थे।
कनाडा बनाम आयरलैंड वेदर रिपोर्ट
7 जून को, न्यूयॉर्क में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक (मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा) बारिश की संभावना 5% से भी कम है, और ह्यूमिडिटी 37 से 50% के बीच रहेगी। अच्छी बात यह है कि चूँकि खेल सुबह और दोपहर में खेला जाएगा, इसलिए ओस कोई भूमिका नहीं निभाएगी।
कनाडा की टीम: आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), दिलप्रीत बाजवा, डिलन हेलिगर, साद बिन जफर (कप्तान), निखिल दत्ता, कलीम सना, जेरेमी गॉर्डन, ऋषिव राघव जोशी, जुनैद सिद्दीकी, रेयान पठान, रविंदरपाल सिंह।
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी टेंशन, मिचेल स्टार्क की चोट पर कप्तान ने दिया अपडेट
आयरलैंड की टीम: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग, नील रॉक, रॉस अडायर।












Click it and Unblock the Notifications