RCB के धांसू खिलाड़ी ने नहीं कराया IPL के लिए रजिस्ट्रेशन, इंग्लैंड का दिग्गज भी नीलामी से पहले हो गया बाहर

IPL 2025 Auction: आईपीएल नीलामी की तैयारी काफी जोरों से चल रही है। इसी माह 24 और 25 नवंबर को होने वाली नीलामी से पहले प्लेयर्स के छंटनी की गई है। रजिस्टर किये गए प्लेयर्स में से ऑक्शन में शामिल खिलाड़ी छांटे गए हैं और इसमें कुछ नाम शामिल नहीं हैं।

ऑस्ट्रेलिया के एक धांसू ऑल राउंडर ने इस बार रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। पिछले सीजन यह खिलाड़ी आरसीबी के लिए खेला था। यहाँ बात आरसीबी से खेलने वाले कैमरन ग्रीन की हो रही है। खबरों के अनुसार ग्रीन ने इस सीजन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया।

cameron green

पीठ के निचले हिस्से में फ्रेक्चर की सर्जरी के बाद ग्रीन मैदान से गायब हैं। वह अगले छह महीने के लिए नहीं खेल पाएंगे। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर का नाम भी फाइनल लिस्ट में शामिल नहीं है। इस बीच जेम्स एंडरसन को फाइनल कट मिला है। उनको नीलामी में शामिल किया गया है।

नीलामी के लिए फाइनल लिस्ट में कुल 574 प्लेयर्स के नाम शामिल हैं। इनमें कुल 366 भारतीय हैं। 208 विदेशी प्लेयर्स को जगह मिली है। दस टीमों को कुल 204 स्लॉट भरने हैं। इनमें भी 70 स्थान विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं। बाकी स्लॉट भारतीय खिलाड़ियों के साथ भरे जाएंगे।

इससे पहले शुरुआत में कुल 1574 प्लेयर्स ने नीलामी में हिस्सा लेने के लिए अपना पंजीकरण कराया था। यह संख्या अब कम हो गई है। नीलामी से पहले कुल 1000 प्लेयर्स को बाहर कर दिया गया है और बचे हुए नामों के लिए सउदी अरब के जेद्दाह में बोली लगाई जाएगी।

लिस्ट में जोस बटलर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह और मिशेल स्टार्क। एम2 में युजवेंद्र चहल, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज शामिल हैं। इन 12 खिलाड़ियों में से केवल मिलर का बेस प्राइस 1।50 करोड़ रुपये है। अन्य प्लेयर्स की बेस प्राइस 2 करोड़ है और यही अधिकतम प्राइस है।

आईपीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार दो दिवसीय मेगा नीलामी रविवार, 24 नवंबर, 2024 को दोपहर 3 बजे IST (स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे) शुरू होगी।

संख्या कुछ इस प्रकार है:

कैप्ड भारतीय खिलाड़ी - 48
कैप्ड विदेशी खिलाड़ी - 193
एसोसिएट खिलाड़ी-3
अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी-318
विदेशी अनकैप्ड प्लेयर- 12

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+