'भाई मुझे 30 फीसदी इंग्लिश आती है जो खत्म हो गई,' पत्रकार को नसीम शाह का शानदार जवाब
पाकिस्तान दौरे पर इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज के लिए आई हुई है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह को इसे लेकर प्रेस वार्ता के लिए बुलाया गया था। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मजाकिया जवाब भी दिया।
पाकिस्तान में 17 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आई इंग्लैंड टीम को मेजबान देश के कुछ तेज गेंदबाजों का सामना करने में मुश्किलें हो सकती हैं। नसीम शाह भी उनमें से एक हैं। नसीम शाह के पास गति और लाइन दोनों हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में नसीम शाह को उम्दा गेंदबाजों में गिना जाता है। नसीम शाह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान मीडियाकर्मी को मजाकिया जवाब दिया जो चर्चा का विषय बन गया। अंग्रेजी में लगातार सवाल पूछे जाने पर शाह ने शानदार जवाब दिया। (Photo: PCB Youtube SS)

जेम्स एंडरसन को लेकर था सवाल
नसीम शाह से जेम्स एंडरसन को लेकर सवाल किया गया कि वह 40 साल की उम्र में भी गेंदबाजी कर रहे हैं। इस पर आप क्या कहेंगे। शाह ने कहा कि इस उम्र में आकर भी फिट रहते हुए गेंदबाजी करना एक बड़ी उपलब्धि है। मैं खुद एक तेज गेंदबाज हूं। एंडरसन लीजेंड हैं जिन्होंने अपने ऊपर कड़ी मेहनत की है। पत्रकार ने फिर से पूछा कि एंडरसन आपकी तरह ज्यादा तेज गेंद नहीं डालते। इस पर नसीम शाह ने जवाब देते हुए कहा कि भाई मेरे पास 30 फीसदी इंग्लिश ही थी जो अब समाप्त हो गई है। इस जवाब पर हर कोई हँसने लगा। खुद नसीम शाह भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए। हालांकि बाद में उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि एंडरसन एक लीजेंड हैं और वह जानते हैं कि कैसे विकेट लेने हैं।
इंग्लैंड टेस्ट टीम इस प्रकार है
बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), जो रूट, जेम्स एंडरसन, हैरी ब्रूक, ज़क क्रॉली, बेन डकेट, रेहान अहमद, विल जैक, कीटन जेनिंग्स, जैक लीच, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन , मार्क वुड।












Click it and Unblock the Notifications