पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने बताया, IPL कैसे भारत के युवा क्रिकेटरों को खराब कर रहा है

आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को होने जा रही है जिससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ने बताया है कि कैसे ये लीग भारत के युवा खिलाड़ियो के लिए नेगेटिव प्रभाव छोड़ रही है।

ipl

इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी होने जा रही है जिसके बाद आईपीएल का एक और सीजन शुरू होगा। इस लीग ने भारतीय क्रिकेट को कितना फायदा दिया है इस पर सवाल हैं लेकिन दुनिया के क्रिकेटरों को इसका काफी लाभ मिला है। ऐसा उनका खुद का मानना है। इसके बाद पहले ही जरूरत से ज्यादा हो रहे क्रिकेट में आईपीएल एक थकाने वाला टूर्नामेंट ही अधिक साबित होता है। लेकिन कोई भारतीय क्रिकेटर इसको मिस नहीं करना चाहता।

इस बार बेन स्टोक्स, जो रूट, सैम करन, कैमरन ग्रीन, जेसन होल्डर, शाकिब अल हसन सुर्खियां बटोर सकते हैं। देशी नामों में मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा और जयदेव उनादकट भी नीलामी में हैरान कर सकते हैं। ये नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी।

हालांकि आईपीएल पर कुछ क्रिकेटरों का रुख नकारात्मक भी रहा है जिसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियन स्पिनर ब्रैड हॉग ने भी इस लीग पर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि आईपीएल का भारतीय क्रिकेट पर गलत प्रभाव क्यों पड़ रहा है।

हॉग ने कहा, "मुझे लगता है कि यह (आईपीएल भारतीय क्रिकेट को प्रभावित कर रहा है) क्योंकि सिस्टम के माध्यम से आने वाले युवा खिलाड़ी टी20 खेलने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि इसमें शायद थोड़ी अधिक कमाई है, यह एक छोटा रूप है, यह तेज है और यह थोड़ा आसान पैसा जैसा लगता है।"

हॉग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट, 124 ODI और 15 T20I खेले। उन्होंने अपने खेल करियर के दौरान राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ खेला था। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का मानना ​​है कि दुनिया के सबसे अमीर टी20 टूर्नामेंट के आने के बाद से युवा पीढ़ी खेल के लंबे फॉर्मेट में खेलने के लिए उत्सुक नहीं है।

"जब वे उस टी20 क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो वे लंबे प्रारूपों पर ध्यान केंद्रित नहीं करते हैं। वे नहीं जानते कि गेंदबाज विकेट लेने के लिए बल्लेबाजों को कैसे तैयार करते हैं और कैसे बल्लेबाज लंबे समय तक बल्लेबाजी करने के लिए अपनी पारी बुनते हैं। भारत के लिए अब डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+