उसने दो साल में खुद को फिर से ऐसा तराशा, भारत को बना दिया WC का दावेदार- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर
नई दिल्ली, 15 जुलाई: भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन दो साल पहले ऐसा नहीं था। युजवेंद्र चहल ऐसे गेंदबाज बन चुके थे कि बल्लेबाज भांप रहे थे कौन सी गेंद किस तरफ जा रही है। इसके चलते चहल पर आसानी से रन भी बनाए जा रहे थे। लेकिन अब चहल ने लंबे समय बाद खुद को फिर से तराशा और बल्लेबाजों के सामने एक नई अबूझ पहेली के तौर पर खुद को पेश कर रहे हैं।

युजवेंद्र चहल को वापसी के लिए श्रेय दिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने युजवेंद्र चहल को वापसी के लिए श्रेय दिया है। अगले सप्ताह 32 साल का होने वाला यह गेंदबाज पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुए टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया था और तब से लेकर उन्होंने दोनों सफेद गेंद फॉर्मेट में 20 मुकाबले खेले हैं और 26 विकेट हासिल कर चुके हैं।

पिछले एक-दो साल में चहल की तरक्की को देखा
हॉग के मुताबिक चहल आने वाले T20 विश्व कप में भारतीय अभियान में एक अहम रोल निभाएंगे जो अक्टूबर-नवंबर में इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। हॉग ने एक इवेंट में रिपोर्टर से बात करते हुए कहा कि मैंने पिछले एक-दो साल में चहल की तरक्की को देखा है। वे ऑस्ट्रेलिया के T20 वर्ल्ड कप में अच्छा करने जा रहे हैं। लेकिन बाएं हाथ का यह कलाई का स्पिनर इस बात से ज्यादा प्रभावित है कि किस तरह से पिछले कुछ सालों में चहल ने अपने गेम को ढाला है।

कोई ऐसा तरीका ढूंढ लिया है
हॉग ने आगे कहा कि चहल पिछले कुछ सालों में कोई ऐसा तरीका ढूंढ लिया है, जहां वे खुद को फिर से बनाने में कामयाब रहे हैं और उन्होंने मुकाबले में फिर से बल्लेबाजों को कंपटीशन देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के इस लेग स्पिनर की सफलता का एक और कारण बताया।

भारत को खिताब का दावेदार बना दिया
हॉग कहते हैं कि चहल एक इंसान के तौर पर भी तरक्की कर चुके हैं जिसके चलते भारतीय टीम खिताब के दावेदारों में एक है। हॉग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 123 वनडे मैच खेले थे और वह खुद भी ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में विश्व कप अभियान का हिस्सा रह चुके हैं। उनका मानना है कि चहल आने वाले T20 वर्ल्ड कप में बीच के ओवरों में विपक्षी खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। हॉग कहते हैं कि, चहल विश्व कप में होंगे और मुझे लगता है कि T20 क्रिकेट में सबसे प्रभावशाली विकल्प लेग स्पिन है। मुझे चहल के बारे में यह पसंद है कि वह अपना बेस्ट देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications