बॉयकॉट मालदीव के बीच वायरल हुआ धोनी का ओल्ड वीडियो, लोगों ने कहा -'ये चलन तो थाला ने शुरु किया'
MS Dhoni old Video viral on social media: पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों पर आए मालदीव के राजनेताओं की विवादित टिप्पणी के बाद उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

भारतीयों की ओर से कड़े रिएक्शन दिए गए हैं तो वहीं भारत सरकार ने भी इस मामले में देश में मालदीव के राजनयिक को तलब किया है तो वहीं सोशल मीडिया पर अभी भी 'बॉयकॉट मालदीव' ट्रेंड कर रहा है।
बॉयकॉट मालदीव के बीच वायरल हुआ धोनी का पुराना Video
तो वहीं इस विवाद के बीच ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी ने कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनने के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
'मुझे घूमने का मौका ज्यादा मिला नहीं'
दरअसल ये वीडियो एक इवेंट का है, जिसमें धोनी से किसी लड़की ने घूमने को लेकर प्रश्न किया है।जिसके जवाब में माही कहते हैं कि 'मैं वैसे तो क्रिकेट की वजह से दुनिया के कई देशों को में गया हूं लेकिन मुझे घूमने का मौका ज्यादा मिला नहीं क्योंकि हम जब भी बाहर जाते थे तो हमारा फोकस क्रिकेट पर ही ज्यादा रहता था।'
हमारे देश में बहुत खूबसूरत जगहें हैं: धोनी
'मेरी पत्नी को घूमने का शौक है तो अब मैं घूमने की प्लानिंग करूंगा और जहां तक मेरी पसंद की बात है तो मैं पूरा भारत घूमना चाहता हूं, हमारे देश में बहुत खूबसूरत जगहें हैं, मैं उन्हें देखना चाहता हूं इसलिए दूसरे देश जाने से अच्छा है कि मैं भारत के सारे दर्शनीय स्थलों को देखूं।'
'मालदीव की जगह पहले भारत के पर्यटन स्थलों को घूमें'
धोनी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। माही के बहुत सारे फैंस ने इस वीडियो के शेयर करते हुए लिखा है कि 'मालदीव की जगह पहले भारत के पर्यटन स्थलों को घूमें, आपके माही भी यही कह रहे हैं।'
'मोदी जी से पहले हमारे थाला ने ये चलन शुरू किया था'
एक यूजर ने लिखा कि 'मोदी जी से पहले हमारे थाला ने ये चलन शुरू किया था #thalaforareason। 'तो किसी ने लिखा कि भारत में पर्यटन के सर्वोत्तम स्थान हैं जैसे ताज महल, स्वर्ण मंदिर, कश्मीर और लद्दाख, गौहाटी, सिक्किम, गोवा, लक्षद्वीप, केरल और भी बहुत कुछ।
PM मोदी ने शेयर की थी लक्षद्वीप की तस्वीरें
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लक्षद्वीप के दौरे की तस्वीरें शेयर करते हुए भारतीय पर्यटकों से यहां आने का आग्रह किया था।
मालदीव के मंत्री ने की विवादित टिप्पणी,भड़के भारतीय
जिसके बाद लक्षद्धीप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गई और कुछ लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अब लोगों को मालदीव नहीं, लक्षद्वीप जाना चाहिए, जिस पर मालदीव में मुइज़्ज़ू सरकार में मंत्री मरियम शिउना ने कुछ आपत्तिजनक ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर अनाप-शनाप टिप्पणी तक कर डाली।
मालदीव की हो रही है चारों ओर आलोचना
जिसको देखते ही भारतीय भड़क गए और फिर मालदीव ना जाने की बात करने लगे। हालांकि मालदीप सरकार ने अपने मंत्रियों के विवाद से पलड़ा झाड़ लिया लेकिन लोगों का गुस्सा अभी भी कम नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications