Video: गेंदबाजी का अजीबोगरीब एक्शन देख बल्लेबाज के छूटे पसीने? सोशल मीडिया पर आई फनी रिएक्शन की बाढ़
Viral Video: गेंदबाजी तकनीकों में महारत हासिल करना बहुत मुश्किल होता है, और एक बार जब कोई गेंदबाज इसमें सुधार कर लेता है तो उसे पूरे करियर के दौरान इस चीज का फायदा मिलता है। हालांकि, इसके लिए कौशल और नियमित अभ्यास की आवश्यकता होती है। लसिथ मलिंगा से लेकर मुथैया मुरलीधरन तक, श्रीलंका एक ऐसा देश है जो अद्वितीय गेंदबाजी एक्शन वाले गेंदबाज तैयार करने के लिए प्रसिद्ध है। हम इस बात का जिक्र इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब गेंदबाजी एक्शन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, एक अज्ञात क्रिकेटर एक क्लब मैच में अपने खास तरह के गेंदबाजी एक्शन के कारण सुर्खियों में छाया हुआ है, जिसके देखकर हंसी रोकना थोड़ा मुश्किल होगा। वायरल वीडियो में खिलाड़ी को ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करने से पहले कई बार अपनी बाहों को घुमाते हुए देखा जा सकता है। इस अनोखी हरकत से स्तब्ध बल्लेबाज गेंदबाज द्वारा गेंद फेंके जाने के बाद खेलने की जगह पहले ही एक तरफ हट जाता है।

सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,, "जब आप तैराक बनना चाहते थे लेकिन माता-पिता ने आपको क्रिकेट में शामिल होने के लिए मजबूर किया हो।' हालांकि, इस तरह के रिएक्शन की भरमार हैं, एक यूजर ने पोस्ट पर जवाब दिया, 'हरभजन सिंह लूप पर हैं।' हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये वीडियो कहां और किस मैच का है।
वहीं दूसरी ओर वर्ल्ड कप के फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की सीरीज में भिड़ रही है, जहां सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने गुरुवार को पहला मैच दो विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications