रोहित और कोहली के लिए फैन्स हुए पागल, BCCI ने स्वागत के बाद दिया टीम इंडिया को बड़ा इनाम
Indian Team Welcome: भारतीय टीम अंततः स्वदेश पहुंची और जोरदार स्वागत भी देखने को मिला। टीम इंडिया मुंबई में विक्ट्री परेड के साथ वानखेड़े स्टेडियम तक पहुंची और वहां बीसीसीआई ने प्लेयर्स का सम्मान किया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोहली को स्टेज पर बुलाया गया।
रोहित शर्मा ने टीम को लीड करना सौभाग्य माना और फैन्स का भी धन्यवाद कहा। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ का धन्यवाद भी किया। खुली बस में रोहित शर्मा और कोहली ट्रॉफी के साथ आगे आये और इसे ऊपर उठा दिया।

जब दोनों ने ऐसा किया तो फैन्स ने जमकर हूटिंग की। रोहित और कोहली के नाम से फैन्स ने नारेबाजी की। स्टेडियम में आने के बाद वहां भी फैन्स ने दोनों के लिए हूटिंग की। कोहली ने उन सभी फैन्स को धन्यवाद कहा। यह भी कहा कि बाहर सड़कों पर जो हुआ, वह मैंने पहले कभी नहीं देखा।
टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में अंदर आने के बाद वहां डांस किया। मैदान कर चक्कर भी लगाया। हार्दिक पांड्या के हाथ में ट्रॉफी थी और स्टेडियम फैन्स की हूटिंग से गूँज गया। साल 2011 में जीते फाइनल की यादें ताजा हो गई। उस समय फाइनल वहीं जीता था। बीसीसीआई के सचिन, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ट्रेजरर ने टीम को 125 करोड़ का चेक दिया।












Click it and Unblock the Notifications