IND vs AUS: हरभजन सिंह ने चुनी भारतीय प्लेइंग XI, दिग्गज खिलाड़ी को कर दिया बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है, इसको लेकर हरभजन सिंह ने प्लेइंग इलेवन का चयन किया है।

Indian Team

Border-Gavaskar Trophy: समय नजदीक आने के साथ ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या तक प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा हो रही है। भारतीय टीम के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने प्लेइंग इलेवन को लेकर आपने सुझाव दिए हैं। हरभजन सिंह ने भी अपनी एक संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन के बारे में जानकारी दी है। उनसे पहले भी कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भारतीय टीम में खेले जाने वाले 11 खिलाड़ियों को लेकर चर्चा की है। हरभजन ने अपनी टीम में कुछ चौंकाने वाले नाम शामिल किये हैं।

केएल राहुल को नहीं किया शामिल

केएल राहुल को नहीं किया शामिल

हरभजन सिंह की टीम में केएल राहुल को शामिल नहीं किया गया। भज्जी ने बतौर ओपनर रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल को शामिल किया है। नंबर 5 पर खेलने के लिए उन्होंने सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल किया है। इस तरह से ओपनर और नंबर 5 दोनों जगहों से केएल राहुल को बाहर करने का फैसला हरभजन सिंह ने लिया।

सूर्यकुमार यादव को नम्बर पांच पर रखा

सूर्यकुमार यादव को नम्बर पांच पर रखा

हरभजन सिंह ने अपनी टीम में सूर्यकुमार यादव को डेब्यू कराने के लिए शामिल किया है लेकिन हाल ही में वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन को शामिल नहीं किया। सूर्यकुमार यादव को शायद उनकी आक्रामक अप्रोच के कारण रखा गया है। स्पिन पिचों पर आक्रमण अहम हथियार होता है। ईशान किशन को बाहर रखते हुए हरभजन सिंह ने बतौर विकेटकीपर केएस भारत को शामिल किया है। इसके अलावा स्पिन डिपार्टमेंट में जडेजा, अश्विन और अक्षर पटेल का नाम शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी यूनिट में दो तेज गेंदबाजों को रखा गया। स्पिन पिचों को देखते हुए स्पिनरों को ज्यादा तवज्जो दी गई है।

हरभजन सिंह की भारतीय प्लेइंग इलेवन

हरभजन सिंह की भारतीय प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रविन्द्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+