Birthday Special: सारा तेंदुलकर या अनन्या पांडे आखिर किसे डेट कर रहे हैं शुभमन गिल? जानिए क्या है सच्चाई

Shubhman Gill, Birthday Special: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल रविवार 8 सितंबर को अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया के 'प्रिंस' के नाम से मशहूर शुभमन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। शुभमन गिल भारत की तरफ से तीनों ही फॉर्मेट में खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई दमदार पारियां भी खेली हैं।

शानदार रहा है रिकॉर्ड

टेस्ट मैचों की बात करें तो शुभमन गिल ने 25 मैचों में 35.5 की औसत से 1492 रन बनाए हैं। वनडे में उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा है, उन्होंने 47 मैचों में 58.1 की औसत से 2328 रन बनाए हैं। टी 20 मैचों में उन्होंने 21 मैचों में 30.4 की औसत से 587 रन बनाए हैं। शुभमन गिल को आने वाले समय में भारत का फ्यूचर स्टार माना जा रहा है।

Shubhman Gill 1

अनन्या पांडे संग डेटिंग की अफवाह

शुभमन गिल की पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियां बटोरने का काम करती रहती है। उनका नाम कई जानी-मानी हस्तियों के साथ जोड़ा गया है, जिससे उनके रोमांटिक रिश्तों के बारे में कई अफ़वाहें और अटकलें लगाई जा रही हैं। भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को मुंबई में एक पार्टी में साथ देखे जाने के बाद डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, सच तो ये है कि ये दोनों किसी ब्रॉन्ड को प्रमोशन में साथ दिखे थे।

सारा तेंदुलकर से भी जोड़ा शुभमन गिल का नाम

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच रिलेशनशिप काफी चर्चा का विषय रहा है। यह अफवाह तब शुरू हुई जब सारा ने 2020 में आईपीएल मैच के दौरान शुभमन की तारीफ की। उनके कथित ब्रेकअप और उसके बाद इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने से अफवाहों को और हवा मिली। न तो शुभमन और न ही सारा ने कभी अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी की है।

शुभमन गिल और सारा अली खान

शुभमन से जुड़ा एक और नाम बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का है, जो अभिनेता सैफ अली खान की बेटी हैं। दोनों को एक साथ एक रेस्तरां में खाना खाते हुए देखा गया और कई बार साथ देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि उन्होंने कुछ समय के लिए डेट किया, लेकिन कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+