इस क्रिकेटर की बहन Bigg Boss 19 में करेंगी एंट्री? रह चुकी हैं मिस इंडिया रनरअप, करोड़ों में होती है कमाई
Bigg Boss 19, Malti Chahar: एक्ट्रेस, राइटर और डायरेक्टर मालती चाहर इस समय सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह जल्द ही सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर सकती हैं। उनकी एंट्री की ख़बरों ने सोशल मीडिया पर पहले ही जबरदस्त हलचल मचा दी है। इस खबर के बाद मालती चाहर फैंस के बीच सुर्खियों में आ गई हैं।
कौन हैं मालती चाहर? (Bigg Boss 19, Malti Chahar)
मालती चाहर एक एक्ट्रेस, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं। उनका जन्म 15 नवंबर 1990 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। वह एक ऐसे परिवार से आती हैं जिसका क्रिकेट से गहरा नाता है। वह भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं। उनके चचेरे भाई भी क्रिकेटर राहुल चाहर हैं। खेल जगत से जुड़े होने के बावजूद मालती ने मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है।

मॉडलिंग और फ़िल्मी करियर पर रहा फोकस
मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने से पहले मालती ने ब्यूटी पेजेंट्स में नाम कमाया। वह फेमिना मिस इंडिया 2014 की फाइनलिस्ट थीं और फेमिना मिस इंडिया दिल्ली 2014 प्रतियोगिता में 'मिस फोटोजनिक' का ख़िताब जीता था। मालती ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2018 में फ़िल्म 'जीनियस' से की, जिसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था। इसमें उन्होंने रुबीना का किरदार निभाया था।
फिल्म मेकिंग में भी रख चुकी हैं कदम
इसके बाद उन्होंने साल 2022 की रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म 'इश्क़ पश्मीना' में भी अभिनय किया। अभिनय के अलावा वह फिल्म मेकिंग में भी कदम रख चुकी हैं और उन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस की हैं। मालती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी निजी जिंदगी व प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
'बिग बॉस 19' में एंट्री?
मालती की तरफ से अभी तक 'बिग बॉस 19' में शामिल होने की ख़बरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। फ़िलहाल शो में शहनाज़ गिल के भाई शहबाज़ बदेशा ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली है, जबकि अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना समेत कई अन्य सेलेब्रिटीज़ पहले से ही घर में मौजूद हैं। यदि मालती शो में आती हैं, तो वह घर के अंदर अपनी दमदार पर्सनालिटी से शो में रोमांच का तड़का लगा सकती हैं।
कितनी करोड़ों की हैं मालकिन
हालांकि, मालती की नेटवर्थ के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, वह फिल्मों से अच्छी-खासी कमाई कर लेती हैं। लेकिन उनके भाई और भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज दीपक चाहर की कुल संपत्ति 66 करोड़ रुपये है। जिसमें घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से उनकी अच्छी-खासी कमाई शामिल है। दीपक चाहर इस समय बीसीसीआई (BCCI) के वार्षिक अनुबंध वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं हैं। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी भागीदारी और फिटनेस चिंताओं के कारण इस सूची से बाहर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications