हार्दिक पांड्या को लेकर आई बड़ी खबर, रोहित शर्मा के फैन्स को लगेगा तगड़ा झटका

Hardik Pandya: रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है और फैन्स इससे काफी नाराज भी हुए थे। रातोंरात पांड्या के आने से फैन्स ने मुंबई इंडियंस का इन्स्टाग्राम अकाउंट उनफॉलो कर दिया था। हालांकि रोहित की तरफ से कोई बयान नहीं आया।

इसके बाद रोहित शर्मा के फैन्स उस समय खुश हुए, जब पता चला कि हार्दिक पांड्या चोटिल हैं और खेलने के लिए तैयार नहीं हैं, शायद आईपीएल से भी वह बाहर हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे के समय कुछ यही हुआ था। वह नहीं खेल पाए थे। वर्ल्ड कप के दौरान ही वह चोटिल होकर बाहर हुए थे।

hardik pandya

इस बीच हार्दिक पांड्या को लेकर अब एक और नई खबर सामने आ रही है। हार्दिक पांड्या मैदान पर वापसी करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने अब गेंदबाजी करना भी शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि आईपीएल तक वह पूरी तरह से फिट होकर वापस आएँगे।

पांड्या अगर नहीं खेलते तो रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते लेकिन अब अगर हार्दिक वापसी करते हैं तो रोहित शर्मा को उनकी कप्तानी में खेलना पड़ेगा। रोहित शर्मा के फैन्स ऐसा कभी नहीं चाहते। उनके मुताबिक रोहित शर्मा ही टीम के लिए सही कप्तान थे।

पांड्या की प्राइस 15 करोड़ रुपये थी और इसे देने के बाद गुजरात ने उनको छोड़ा है। पांड्या कप्तान बनने की शर्त के साथ ही मुंबई इंडियंस में आए थे। इसका खुलासा होने के बाद फैन्स ने उनको मौकापरस्त भी कहा। यह भी कहा गया कि कप्तानी के लिए पहले गुजरात गए और फिर वापस मुंबई में आ गए। पांड्या को कप्तानी का लालची कहा गया।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में धाकड़ प्रदर्शन किया है। पांच बार मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में धमाका करते हुए खिताबी जीत अर्जित की है। हार्दिक पांड्या ने दो साल गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है और दोनों बार टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। एक बार ख़िताब भी हासिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+