आईसीसी टी20 रैंकिंग में हुआ बड़ा फेरबदल, इंग्लैंड के तूफानी खिलाड़ी ने हासिल किया टॉप स्थान

ICC T20 Rankings: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच समाप्त हुई टी20 सीरीज के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रैंकिंग में ऑल राउंडर्स में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। इंग्लैंड के तूफानी खिलाड़ी ने इसमें बड़ा धमाका कर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को अब एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऑल राउंडरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। हालांकि बैटिंग रैंकिंग में ज्यादा कुछ देखने को नहीं मिला है, वहां ट्रेविस हेड का राज जारी है, टॉप पर वही हैं। सूर्यकुमार यादव दूसरे और फिल साल्ट तीसरे नम्बर पर हैं।

livingstone

ऑल राउंडर्स की रैंकिंग में लियाम लिविंगस्टोन पहले नम्बर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान लियाम लिविंगस्टोन ने धाकड़ बैटिंग की थी और टीम को इसका फायदा भी मिला था। लिविंगस्टोन के 87 रनों ने इंग्लैंड को दूसरे मैच में जीत दिलाई थी।

ऑल राउंडर्स की रैकिंग में नम्बर तीन पर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा हैं, जो वर्तमान में 208 अंकों के साथ लिस्ट में हैं। सबसे अहम बात यह है कि हार्दिक पांड्या ऑलराउंडरों की शीर्ष 10 सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज़ के पहले मैच में 28 रन से जीत हासिल की, लेकिन इंग्लैंड ने दूसरे मैच में 3 विकेट से जीत के साथ इस सीरीज़ को बराबर कर दिया, जिसका श्रेय काफी हद तक लियाम लिविंगस्टोन के प्रयासों को जाता है।

हालाँकि प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी क्योंकि तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। 31 वर्षीय ऑलराउंडर ने पूरी सीरीज़ में 124 रन बनाने के अलावा पाँच विकेट लेकर टीम के लिए अपने बेहतरीन प्रदर्शन किया और सीरीज भी बचाई। लियाम लिविंगस्टोन का सात पायदान की छलांग लगाकर नंबर एक टी20 ऑलराउंडर बनना उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन और सीरीज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का प्रमाण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+