IPL कमेंट्री को लेकर हुआ जबरदस्त बवाल, ईडन गार्डंस में कमेंट्री से बैन हुए 2 कमेंटेटर्स? क्या है पूरा मामला
IPL 2025: आईपीएल कमेंट्री को लेकर पहले से ही बीसीसीआई को घेरा जा रहा है और लगातार सवाल खड़े किये जा रहे हैं। हिंदी कमेंट्री की दुर्दशा पर भी बात हो रही है। इस बीच आईपीएल कमेंट्री को लेकर एक नया बवाल सामने आया है। दो लोगों को बैन करने की मांग की गई है।
ताजा डेवलपमेंट बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से देखने को मिला है, जहां दो कमेंटेटर्स को आईपीएल से बैन करने के लिए कहा गया है। बंगाल क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई को एक लेटर लिखकर कहा है कि दो लोगों को ईडन गार्डंस में कमेंट्री के लिए किसी भी मैच में नहीं भेजें।

यह मांग ईडन गार्डंस स्टेडियम के लिए की गई है। कमेंट्री करने वाले इन दोनों लोगों का नाम हर्षा भोगले और साइम डूल है। दोनों ने ही पिच क्यूरेटर के ऊपर सवाल खड़े किये थे। मामला उस समय का है, जब क्यूरेटर ने केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे की मांग ख़ारिज करते हुए कहा था कि मेरे रहते हुए पिच कोई नहीं बदल सकता। रहाणे ने स्पिन फ्रेंडली विकेट की मांग की थी।
रेव स्पोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि CAB का कहना है कि सुजन मुखर्जी ने बीसीसीआई के नियमों की बुक का पालन किया है, जिसमें विकेट तैयार करने के बारे में बताया गया है। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। गौरतलब है कि डूल ने कहा था कि अगर मुखर्जी का यही रवैया रहता है, तो केकेआर को अपना होम ग्राउंड किसी दूसरे वेन्यू को बनाना चाहिए।
बीसीसीआई ने बंगाल क्रिकेट संघ के पत्र का कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन हर्षा भोगले और साइमन डूल आज केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मैच में कमेंट्री नहीं करेंगे। यह देखना होगा कि क्या उनको किसी तरह का निर्देश बीसीसीआई ने दिया है या आगे आने वाले मैचों में भी वह ईडन गार्डंस में नहीं दिखेंगे। फाइनल भी 25 मई को ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications