भगदड़ मामले के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़ा झटका? BCCI ने बेंगलुरु से राजकोट शिफ्ट की पूरी सीरीज
Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की खिताबी जीत का जश्न मनाते समय भगदड़ हुई थी और कई लोगों की जान भी चली गई थी। इसके बाद कर्नाटक के स्टेडियम सिद्धारमैया ने स्टेडियम शिफ्ट करने का संकेत दिया और कहा कि हम वेन्यू अन्यत्र बनाने का सोच रहे हैं।
इस बीच बीसीसीआई ने भी एक बड़ा फैसला लिया है। घरेलू सीरीज के वेन्यू बदलने में बेंगलुरु स्टेडियम का नाम शामिल कर लिया है बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली एक अहम सीरीज के सभी मैचों को शिफ्ट कर दिया गया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए यह बड़ा झटका कहा जा सकता है।

किस सीरीज के मैच हुए शिफ्ट
भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम मल्टी-डे गेम और एकदिवसीय मुकाबले खेलने के लिए भारत आएगी। यह दौरा 30 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ये मुकाबले अब राजकोट में खेले जाने हैं।
BCCI ने क्या कहा है
बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि दक्षिण अफ्रीकी ए टीम भारत ए के खिलाफ दो मल्टी-डे मुकाबले और तीन वनडे खेलेगी, जो 30 अक्टूबर से शुरू होंगे। दो मल्टी-डे मुकाबले बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे। दूसरी तरफ तीन एकदिवसीय मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम से सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम राजकोट में शिफ्ट किये गए हैं।
वर्ल्ड कप मैचों का क्या होगा
महिला वर्ल्ड कप सितम्बर से नवम्बर के बीच खेला जाना है, बेंगलुरु एक मुख्य वेन्यू है, ऐसे में यह देखना होगा कि उन मैचों का क्या किया जाएगा। इस वर्ल्ड कप के मैचों को लेकर फ़िलहाल स्थिति साफ़ नहीं है। भगदड़ मामले के बाद आईसीसी किसी अन्य वेन्यू को चुन सकती है।












Click it and Unblock the Notifications