'वो टी20 वर्ल्ड कप गया तो बड़ी टीमों से पिटेगा', भुवनेश्वर के नाम और स्विंग दोनों की धज्जियां उड़ी
नई दिल्ली, 11 सितंबर: अपनी तमाम काबिलियत और अनुभव के बाद भी भुवनेश्वर कुमार को एक आलोचना हमेशा सुनने को मिलती है। भुवनेश्वर के पास इतनी फास्ट स्पीड नहीं है जितनी आज के कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में चाहिए लेकिन वह अपनी स्विंग के दम पर चीजों को ठीक रखते हैं। हमने भुवनेश्वर कुमार के परफॉर्मेंस का पीक तब देखा जब भारत ने एशिया कप के सुपर 4 स्टेज मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला किया। यहां पर भुवनेश्वर में ने 4 ओवर में एक मेडन निकालते हुए 4 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। यह एक बड़ा ही गजब का प्रदर्शन था। भुवनेश्वर ने अफगानी बल्लेबाजों को अपनी स्विंग से इतना आतंकित किया कि अफगान टीम छह विकेट के नुकसान पर 21 रन खोकर संघर्ष कर रही थी।

भुवनेश्वर अच्छे बॉलर तो हैं लेकिन
टॉप बॉर्डर की धज्जियां भुवनेश्वर कुमार ने ही उड़ाई थी। आइए तस्वीर के दूसरे पहलू पर बात करते हैं जिसकी चर्चा हमने इस आर्टिकल की शुरुआत में ही की है। भुवनेश्वर अच्छे बॉलर तो हैं लेकिन क्या आप उन पर बेहद दबाव भरी परिस्थिति में डेथ ओवर में सटीक गेंदबाजी करने का 100% भरोसा कर सकते हैं? भुवनेश्वर कुमार ने एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ बहुत अहम ओवर में 19 रन दे दिए जिसने पाकिस्तान की टीम को लक्ष्य हासिल करने में मदद की। भुवनेश्वर से श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भी उम्मीदें ऊंची थी लेकिन वह यहां पर फिर चूक गए।

ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर भुवनेश्वर कुमार क्या कारनामा कर पाएंगे?
हालांकि वे अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतर करते नजर आए लेकिन इस टीम का लेवल अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी नीचे है। ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर भुवनेश्वर कुमार क्या कारनामा कर पाएंगे?
पाकिस्तान के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज सलमान बट को लगता है कि भुवनेश्वर कुमार के पास वह गति ही नहीं है जो ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजों को भयभीत करने का काम कर सकती है।
सलमान मानते हैं कि भुवनेश्वर कुमार को संयुक्त अरब अमीरात में थोड़ी स्विंग मिली जिसके चलते वे बल्लेबाजों को तंग करने में कामयाब रहे लेकिन इसका क्रेडिट भी अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को देना चाहिए जो अभी स्विंग को खेलना सीख रहे हैं और उनके पास प्रॉपर टेक्निक नहीं है क्योंकि अधिकतर खिलाड़ी पावर हिटर हैं।

भुवनेश्वर के नाम और स्विंग दोनों की धज्जियां उड़ाई
सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह सब बातें करते हुए कहा कि भुवनेश्वर कुमार डेथ ओवर में काफी रन दे रहे हैं लेकिन शुरुआत में विकेट भी ले रहे हैं। भुवनेश्वर ने अफगानिस्तान के खिलाफ भी कोई मुश्किल गेंदबाजी नहीं की लेकिन अभी इस टीम को स्विंग खेलना नहीं आता है। बड़ी टीमों के साथ ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं है और वे आसानी से भुवनेश्वर को खेल लेंगे। भुवनेश्वर कुमार डेथ ओवर में संघर्ष कर रहे हैं। उनके पास गति नहीं है इसी वजह से बल्लेबाज उनसे भयभीत नहीं होते हैं। मुझे नहीं लगता कि भुवनेश्वर कुमार T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए अच्छे विकल्प होंगे।

रोहित को इस बात से टेंशन नहीं
भुवनेश्वर कुमार ने जरूरत के समय वाकई में खराब प्रदर्शन किया है। लेकिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा हमेशा की तरह इस बात को लेकर भी चिंतित नहीं है। रोहित का मानना है कि गेंदबाजों का मनोबल कम करने से कोई फायदा नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि लगातार दो मैच हारने के बाद वे आत्मविश्वास नहीं खोना चाहते हैं।

रोहित ने क्या कहा था
रोहित ने कहा था- देखिए अनुभवी गेंदबाज भी खर्चीले हो सकते हैं। भुवी कई मैच हमारे लिए जीत चुके हैं और काफी सालों से खेल रहे हैं। जब आप हारते हैं तो कई सवाल उठते हैं। लेकिन सभी खिलाड़ी रिलैक्स हैं और उनका दिमाग शांत है। हमने ड्रेसिंग रूम में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की है कि जीत या हार में एक जैसा ही वातावरण बना रहे। हम इसलिए खिलाड़ी को जज नहीं करेंगे कि हम जीत या हार गए। खिलाड़ियों के पास क्षमता है इसकी वजह से वे टीम में खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications